छत्तीसगढ़ में IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट , इन जिलों में अगले 48 घंटो के दौरान होगी जमकर बारिश

रायपुर , 24-06-2023 8:54:57 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट ,  इन जिलों में अगले 48 घंटो के दौरान होगी जमकर बारिश
रायपुर 24 जून 2023 -  छत्तीसगढ़ में मानसून के पहुंचते ही कई जिलों में इसका असर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को राजधानी रायपुर में आंशिक रूप से बादल छाए है। इस दौरान कुछ हिस्सों में बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें भी हुई। वहीं विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ घंटों में झमाझम बरसात हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 और 48 घंटो के दौरान कई जिलों में बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए अगले 24 घंटो के दौरान बारिश की चेतावनी जारी की है उनमें दंतेवाड़ा , बस्तर , सुकमा और बीजापुर शामिल है।

अगले 48 घंटो के दौरान बिलासपुर , धमतरी , जांजगीर चाम्पा , ननारायणपुर , रायगढ़ , कोरबा , गरियाबंद , कोंडागांव , सक्ती , कांकेर , रायपुर शामिल है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, अगले 48 घंटों में दक्षिण प्रायद्वीप के कुछ और हिस्सों, बिहार के शेष हिस्सों, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अब अनुकूल हैं। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर है।

एक ट्रफ रेखा पंजाब से मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण तक फैली हुई है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के पास आंध्र प्रदेश तट और दक्षिण ओडिशा तट पर है।

अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी तट, ओडिशा, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी वर्षा होने की उम्मीद है।

पूर्वोत्तर भारत में भी कुछ तीव्र बारिश देखने को मिल सकती है। पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों के साथ-साथ उत्तर पश्चिम भारत में भी कुछ अच्छी बारिश होने की संभावना है।
तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, केरल, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की आशंका है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH