छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज , गिरेगा तापमान और तेज आँधी के साथ होगी बारिश

रायपुर , 22-06-2023 4:15:53 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज , गिरेगा तापमान और तेज आँधी के साथ होगी बारिश
रायपुर 22 जून 2023 - दक्षिण - पश्चिम मानसूनी हवा और प्रबल हो गई है। इसके साथ ही मानसून की आहट आने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा और अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। अगले दो दिनों में चार डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही वर्षा भी होगी। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि इस सप्ताह के आखिर तक प्रदेशभर में मानसून सक्रिय हो जाएगा और लगातार बारिश का दौर चलेगा।

बुधवार सुबह भी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तपिश रही, लेकिन दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया और बादल छाने के साथ ही ठंडी हवाएं भी चलीं। राजनांदगांव, धमतरी, बिलासपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। रायपुर में भी बादल छाने और हवाएं चलने से लोगों को राहत मिली।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही रहेगा। अब लोगों को बीते कुछ दिनों से आ रही भारी गर्मी से राहत मिलने लगेगी। प्रदेश में वर्षा की मात्रा और क्षेत्र दोनों बढ़ने वाली है। रायपुर का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब आने वाले कुछ दिनों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने लगेगी। प्रदेश भर में लगातार वर्षा होने के आसार बन रहे है,साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिरेगी।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसूनी हवा और प्रबल हो गई है। एक द्रोणिका दक्षिण पंजाब से पश्चिम विहार तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। साथ ही कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चल सकती है और बिजली भी गिरेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..
छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH