छत्तीसगढ़ में पहली बार रात 8 बजे खुला कोर्ट , पक्ष और विपक्ष में तीन घंटे चली बहस , जाने क्या था मामला,,

रायपुर , 21-06-2023 3:25:42 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में पहली बार रात 8 बजे खुला कोर्ट , पक्ष और विपक्ष में तीन घंटे चली बहस , जाने क्या था मामला,,
रायपुर 21 जून 2023 - छत्तीसगढ़ में मंगलवार को पहली बार किसी मामले में रात को स्पेशल कोर्ट खुला. पक्ष और विपक्ष में तीन घंटे बहस चली. बचाव पक्ष ने अपनी दलीलों को मजबूती से रखने के लिए एक फोटो कॉपी पेश की. यह फोटोकॉपी उस दस्तावेज से जुड़ी है, जिसमें बेंगलुरु पुलिस द्वारा सूर्यकांत तिवारी के खिलाफ दर्ज केस से धारा 120 बी और 384 हटाने का उल्लेख है. स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत इससे सहमत नहीं हुए, क्योंकि यह कोर्ट से प्राप्त अधिकृत दस्तावेज नहीं था।

यह मामला छत्तीसगढ़ में कथित कोल घोटाले से जुड़ा है, जिसके एक आरोपी निखिल चंद्राकर को ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने मुंबई से गिरफ्तार किया और स्पेशल जज के जाने के बाद कोर्ट खोलने की अनुमति मांगी. रात करीब 08 बजे जज पहुंचे. निखिल को लेकर ED के अधिकारी पहुंचे और बचाव पक्ष के वकील पहुंचे. दोनों पक्षों को सुनने के बाद स्पेशल कोर्ट ने निखिल को 27 जून तक के लिए ED की कस्टडी में सौंप दिया है।

बता दें कि ED ने छत्तीसगढ़ में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के छापे में मिले दस्तावेजों और जानकारियों के आधार पर छापेमारी की थी. इस मामले में IAS समीर विश्नोई , सूर्यकांत तिवारी , खनिज अधिकारी शिव शंकर नाग , संदीप नायक , सौम्या चौरसिया , सुनील अग्रवाल सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. ED ने चार्जशीट में करीब 500 करोड़ के कोल घोटाले का खुलासा किया है. इसमें निखिल चंद्राकर पर 200 करोड़ रुपए का कलेक्शन हैंडल करने और मनी लांड्रिंग करने का आरोप है. यह राशि सूर्यकांत की बताई गई है, जिसे अपने करीबी निखिल के जरिए पहुंचाने के आरोप हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH