छत्तीसगढ़ - बिजली विभाग आया सख्ती के मूड में , एक महीने का बिल बकाया होने पर कटेगा कनेक्शन

रायपुर , 20-06-2023 7:32:07 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बिजली विभाग आया सख्ती के मूड में , एक महीने का बिल बकाया होने पर कटेगा कनेक्शन
रायपुर 20 जून 2023 - छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर फिर से सख्ती करने की तैयारी बिजली कंपनी ने की है। एक महीने का भी बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया जायेगा। दरअसल बिजली कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जोन के प्रभारी बिजली बिल जमा नहीं करने वाले बकायादारों की सूची बना रहे है। सूची तैयार होते ही जोनवार वसूली अभियान चलाया जायेगा। मौके पर बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटा जायेगा।

बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि जिन बकाएदारों ने एक माह का बिल भी जमा नहीं किया है।अब उनका कनेक्शन भी काटा जाएगा। भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसलिए तय समय पर बिजली बिल जमा करने का निर्देश बिजली कंपनी के अधिकारियों ने दिया है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों बिजली कंपनी के चेयरमैन ने अधिकारियों की बैठक लेकर बकाेदारों से पैसा वसूलने और बिजली बिल जमा नहीं करने वालों का कनेक्शन काटने के लिए कहा था। आम उपभोक्ताओं के अलावा शासकीय बकायेदारों से पैसा वसूलने के लिए फाइल चलाने और कलेक्टरों को इसमें शामिल करने के लिए कहा था।

बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि रिकवरी अभियान जोन वार जुलाई माह से चलाया जाएगा। जुलाई माह तक उपभोक्ताओं को पुराना बिल जमा करने का समय दिया जा रहा है। इस समय के बाद जो उपभोक्ता बकाया बिल जमा नहीं करेगा, उनका कनेक्शन काटा जाएगा। उपभोक्ता जब पैसा जमा करेगा , उसके बाद ही कनेक्शन जोड़ा जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH