छत्तीसगढ़ के इस गाँव में खोदाई में मिले माघ शासक समय के सिक्के , जांच के बाद पुरातत्व के खुलेंगे राज

रायपुर , 19-06-2023 10:30:59 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के इस गाँव में खोदाई में मिले माघ शासक समय के सिक्के , जांच के बाद पुरातत्व के खुलेंगे राज
रायपुर 19 जून 2023 - छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आरंग तहसील के रीवा गांव में पिछले कई कुछ वर्षों से पुरातत्व विभाग खोदाई कर रहा है। इस बार पुरातत्विदों को माघ शासन के समय के सिक्के प्राप्त हुए हैं। पुरातत्व विभाग के उप निदेशक प्रताप पारख ने बताया कि खोदाई में माघ शासकों का एक स्तूप , सोने का सिक्का , सिक्के बरामद हुए हैं। 

वरिष्ठ पुरातत्वविद् ए.के. शर्मा के मार्गदर्शन में खोदाई शुरू होने पर एक स्तूप, सोने का सिक्का, माघ शासकों के साथ-साथ अन्य शासकों के सिक्के बरामद किए गए हैं। इस संबंध में पुरातत्व विद् राहुल सिंह ने कहा कि रीवा एक अनूठा सांस्कृतिक स्थल है और खोदाई के दौरान विभिन्न प्रकार के अवशेष मिलने से छत्तीसगढ़ के इतिहास को नया आयाम मिलेगा और इतिहास में एक नया अध्याय खुलेगा।

रीवा उत्खनन स्थल के संयुक्त निदेशक पुरुषोत्तम साहू ने बताया कि खोदाई में मिले 'माघ वंशी' सिक्कों पर विशेष शोध कार्य किया जा रहा है। माघवंशी सिक्कों के बारे में अधिकारियों ने बताया कि माघ शासन काल का आरंभ काल 650 ई से 700 ई के बीच माना जा रहा है। सिक्कों की जांच के बाद और नए रहस्य जानने को मिल सकता है।

इससे पहले भी मिल चुके हैं अवशेष

रीवा में मिले पुरातत्व अवशेष पांडुवंशीय और कुषाण काल के भी हैं, जो करीब चार हजार साल प्राचीन हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह क्षेत्र लगभग 6वीं सदी में महत्वपूर्ण प्रशासनिक तथा व्यापारिक स्थल रहा होगा। विशेषज्ञों के बताया कि नौ जून की खोदाई में एक फीट की गहराई पर तीन तरह की ईटें मिली है, जिसमें 35 सेंटीमीटर , 19 सेंटीमीटर और 7 सेंटीमीटर की ईंटें शामिल हैं।

मिले चुके हैं टीलें

उत्खनन करते समय 40 से अधिक टीले मिले हैं, जो बौद्ध स्तूप की तरह हैं। खोदाई के 13 दिनों बाद बड़ी मात्रा में सोने-चांदी और तांबे के सिक्के मिले हैं। ये सिक्के सात वाहन काल के समय के बताए जा रहे हैं। अनुमान के मुताबिक महानदी के पश्चिमी किनारे में बसा ये शहर में सिक्के और मणिकणिकाएं बनाई जाती रही होगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH