रायपुर के कई रास्ते कल रहेंगे बंद , रायपुर आने वाले इन रास्तों पर ना निकलें , जाने कौन कौन से रास्ते होंगे बंद

रायपुर , 19-06-2023 5:40:14 AM
Anil Tamboli
रायपुर के कई रास्ते कल रहेंगे बंद , रायपुर आने वाले इन रास्तों पर ना निकलें , जाने कौन कौन से रास्ते होंगे बंद
रायपुर 19 जून 2023 - CGPSC के कथित घोटाले को लेकर भाजयुमो कल बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी प्रदर्शन का नेतृत्व करने आ रहे हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सप्रे शाला के सामने सभा के रैली के रूप में सीएम हाउस घेराव करने निकलेंगे। इस प्रदर्शन में भाजयुमो के पदाधिकारी के अलावे दिग्गज भाजपा नेता भी शामिल होंगे। भाजयुमों के प्रदर्शन को देखते हुए रायपुर पुलिस ने बैरिकेटिंग लगायी है। इस दौरान सुगम यातायात व्यवस्था हेतु पार्किंग स्थल, डायवर्सन एवं प्रतिबंधित मार्ग निम्नानुसार रहेगा।

प्रतिबंधित मार्ग

01 - महिला थाना चौक से ओसीएम चौक - काली माई चौक - कबीर चौक।

02 - केनाल रोड पंचशील नगर चौक से छत्तीसगढ़ क्लब चौक।

03 - इनकम टैक्स कॉलोनी टर्निंग से एसआरपी चौक।

04 - सर्किट हाउस चौक से सीएम हाउस चौक।

05 - सिविल लाइन बिजली ऑफिस तिराहा से स्वर्ण जयंती तिराहा।

06 - बुढ़ेश्वर चौक से बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक होकर महिला थाना चौक तक।

 वैकल्पिक मार्ग

01 - महिला थाना चौक से ओसीएम चौक काली माता मंदिर की ओर जाने वाले:- महिला थाना चौक से सीधे बंजारी चौक – शास्त्री चौक – खजाना चौक होकर आवागमन कर सकते हैं।

02 - बुढ़ेश्वर चौक से श्याम टॉकीज तिराहा बिजली ऑफिस की ओर आने वाले वाहन चालक:- बुढ़ेश्वर चौक- कैलाशपुरी- चांदनी चौक -पुलिस लाइन गेट -कालीबाड़ी होकर आवागमन कर सकते हैं।

03 - खजाना चौक से काली माता मंदिर ओसीएम चौक की ओर आवागमन करने वाले वाहन चालक:- खजाना चौक से शास्त्री चौक- बंजारी चौक -महिला थाना होकर अथवा राजभवन चौक- सिविल लाइन -कंट्रोल रूम -पीडब्ल्यूडी चौक होकर आवागमन कर सकते हैं।

04 - पीडब्ल्यूडी चौक से सीएम हाउस -भगत सिंह चौक की ओर आवागमन करने वाले वाहन चालक:- पीडब्ल्यूडी चौक- नेताजी चौक- कटोरा तालाब- केनाल रोड -आनंद नगर चौक होकर आवागमन कर सकते हैं।

प्रदर्शन स्थल में आने वाले वाहनों का मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था

01 - दुर्ग भिलाई बेमेतरा की ओर से आने वाले वाहन चालक:- टाटीबंध चौक - रायपुरा- कुशालपुर- भाटा गांव चौक से चांदनी चौक होकर मारवाड़ी शमशान घाट पार्किंग, कैलाश पुरी ढाल पार्किंग एवं आउटडोर स्टेडियम पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर सकेंगे।

02 - कबीरधाम, बिलासपुर की ओर से आने वाले वाहन चालक:- टाटीबंध चौक से महोबा बाजार जी ई रोड होकर हिंद स्पोर्ट्स मैदान पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर सकेंगे।

03 - जगदलपुर, गरियाबंद एवं महासमुंद की ओर से आने वाले वाहन चालक:- पचपेड़ी नाका चौक होकर पुजारी पार्क पार्किंग , दानी गर्ल्स स्कूल एवं डिग्री गर्ल्स कॉलेज पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर सकेंगे।

04 - बलौदा बाजार की ओर से आने वाले:- विधानसभा चौक- पंडरी बस स्टैंड – शास्त्री चौक – महिला थाना चौक – कालीबाड़ी चौक होकर दानी गर्ल्स स्कूल एवं डिग्री गर्ल्स कॉलेज में अपना वाहन पार्क कर सकेंगे।
रायपुर के कई रास्ते कल रहेंगे बंद , रायपुर आने वाले इन रास्तों पर ना निकलें , जाने कौन कौन से रास्ते होंगे बंद

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH