छत्तीसगढ़ - पत्नी के साथ दोस्त के अवैध संबंध के शक में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को दी मौत

सूरजपुर , 19-06-2023 4:19:01 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पत्नी के साथ दोस्त के अवैध संबंध के शक में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को दी मौत
सूरजपुर 18 जून 2023 - कुदरगढ़ देवी धाम पहाड़ी स्थित केतकी झरिया झरना में मिली लाश की शिनाख्त कोतमा निवासी इबरार खान के रूप में की गई है। कुदरगढ़ पुलिस ने उसकी हत्या की पुष्टि करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने राजफाश करते हुए बताया कि दूसरे की पत्नी से अवैध संबंध की आशंका पर उसके दोस्त ने ही उसकी की हत्या कर दी थी।

कुदरगढ़ निवासी बच्चा लाल ने कुदरगढ़ चौकी में चौकी में सूचना दी थी कि कुदरगढ़ देवी धाम जाने वाले रास्ते में केतकी झरिया के पास जलहली के किनारे डबरी में एक व्यक्ति मृत पड़ा है। अज्ञात मृतक की शिनाख्त बबलू उर्फ इबरार खान पिता मोहम्मद अहमद 41 वर्ष निवासी कोतमा , जिला अनुपपुर के रूप में हुई थी। 

इधर कुदरगढ़ पुलिस द्वारा जांच के दौरान मृतक के पीएम रिपोर्ट में उसकी मृत्यु हत्यात्मक लेख किए जाने पर अज्ञात आरोपित के विरूद्ध धारा 302 , 201 के तहत मामला पंजीबद्ध किया था।

कुदरगढ़ पुलिस ने विवेचना के दौरान घटना के दिन कुदरगढ़ धाम में दर्शन करने आए संदेही कोतमा निवासी संतोष डोमार को पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया कि मृतक उसका दोस्त था और उसका घर आना-जाना था। इसके घर में नहीं रहने पर भी मृतक उसके घर आता-जाता था। जिससे उसे संदेह था कि उसकी पत्नी के साथ मृतक का अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर पूर्व में दोनों के बीच झगड़ा-विवाद हुआ था। इस कारण वह मृतक से रंजीश रखता था। 

घटना के दिन भी उसका और मृतक के बीच कुदरगढ़ में झगड़ा-विवाद हुआ था। इस दौरान वह गिर गया था। इससे हाथ और पैर में चोट आई थी। उसी दौरान उसने पत्थर उठाकर मृतक के गले में मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपित संतोष डोमार पिता दुर्गा प्रसाद 40 वर्ष निवासी कोतमा, जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH