सोमवार को राजधानी रायपुर जाने का प्लान है तो सोच समझ कर जाईये क्योंकि कल,,,

रायपुर , 19-06-2023 12:55:18 AM
Anil Tamboli
सोमवार को राजधानी रायपुर जाने का प्लान है तो सोच समझ कर जाईये क्योंकि कल,,,
रायपुर 18 जून 2023 - लोक सेवा आयोग (CGPSC) की भर्ती में हुए कथित भ्रष्‍टाचार के विरोध में सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मुख्‍यमंत्री निवास घेरने की तैयारी में है। पार्टी की तरफ से इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए युद्ध स्‍तर पर तैयारी चल रही है। इस आंदोलन के जरिये भाजपा फिर एक बार शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में है। इस आंदोलन का नेतृत्‍व भाजयुमो के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और सांसद तेजस्‍वी सूर्या करेंगे।

आंदोलन को सफल बनाने के लिए भाजपा ने सोशल मीडिया में " अउ नई सहिबो, बदल के रहिबो " अभियान चल रही है। इसके साथ ही पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष सहित बड़े नेताओं का वीडियो संदेश जारी करके युवाओं से अधिक से अधिक संख्‍या में इस आंदोलन से जुड़ने की अपील की जा रही है।

भाजयुमो के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष तेजस्‍वी सूर्या का प्रदेश दौरा एक दिवसीय होगा। पार्टी नेताओं ने बताया कि तेजस्वी सूर्या सोमवार की सुबह नियमित विमान से रायपुर पहुंचेंगे। मोर्चा की तरफ से एयरपोर्ट पर उनका भव्‍य स्‍वागत किया जाएगा। सूर्या वहां से प्रदेश भाजपा कार्यालय जाएंगे। इसके बाद वे मुख्‍यमंत्री निवास घेराव में शामिल होंगे।

भाजयुमो के आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने भी इसे रोकने के लिए तैयारी तेज कर दी है। मुख्‍यमंत्री निवास की तरफ जाने वाले सभी रास्‍तों पर बैरिकेडिंग की जा रही है। अफसरों ने बताया कि आंदोलनकारियों से सीएम हाउस से काफी पहले ही रोकने की रणनीति के तहत घेराबंदी की जा रही है।

आंदोलनकारियों को सीएम हाउस पहुंचने से रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करने की योजना है। पुलिस अफसरों ने बताया कि इसके लिए दूसरे जिलों से भी अफसर और फोर्स बुलाया जा रहा है। बता दे कि अगस्‍त 2022 में हुए आंदोलन के दौरान करीब तीन हजार से ज्‍यादा पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। इनमें दो IPS , 19 अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक , 21 उप पुलिस अधीक्षक और 76 निरीक्षक सहित अन्‍य शामिल थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH