लंदन में एक और भारतीय की चाकू मारकर हत्या , एक हफ्ते में तीसरे भारतीय का मर्डर

नई दिल्ली , 18-06-2023 11:52:12 PM
Anil Tamboli
लंदन में एक और भारतीय की चाकू मारकर हत्या , एक हफ्ते में तीसरे भारतीय का मर्डर
नई दिल्ली 18 जून 2023 - ब्रिटेन में भारतीय मूल के लोगों की हत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लंदन के कैमबरवेल में 37 वर्षीय अरविंद शशि कुमार की एक शख्स ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इस मामले में 25 वर्षीय सलमान सलीम को गिरफ्तार कर लिया है। यह भी केरल का ही रहनेवाला है। बता दें कि ब्रिटेन में इस हफ्ते चाकू मारकर भारतीय मूल के व्यक्ति की हत्या की यह तीसरी घटना है। पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि पीड़ित की शुक्रवार की रात करीब 01 बजकर 31 मिनट पर घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने अगले ही दिन अरविंद शशि कुमार की हत्या के आरोप में 25 वर्षीय सलमान सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया। सलीम को उसी दिन क्रॉयडन मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। उसे 20 जून को ओल्ड बेली में पेश किया जाएगा, तब तक वह कस्टडी में रहेगा। 

खबरों के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि शशि कुमार की मौत सीने में चाकू लगने की वजह से हुई। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि अधिकारियों के मौके पर पहुंचने पर उन्हें एक व्यक्ति मिला, जिस पर चाकू से हमला किया गया था। चिकित्सकों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ब्रिटेन में पिछले तीन दिन में दो भारतीय नागरिकों की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है. शुक्रवार को हुए ताजा हमले में भारतीय मूल के व्यक्ति अरविंद शशि कुमार (38) को चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। इस घटना से ठीक तीन दिन पहले बुधवार को लंदन में रहकर पढ़ाई कर रही हैदराबाद की 27 साल की छात्रा तेजस्विनी कोंथम की चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी। कोंथम की उत्तरी लंदन के नील किसेंट, वेम्बली में उनके घर पर चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी। इसी दिन एक दूसरी घटना में एक भारतीय मूल की टीनएजर ग्रेस ओ 'मेली कुमार (Grace O'Malley Kumar) की हत्या कर दी गई, जब वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ घर लौट रही थी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH