छत्तीसगढ़ - ढाई लाख रुपये प्रति किलो वाले आम की तस्वीर शोसल मीडिया में डालते ही चार आम हो गए चोरी

महासमुंद , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ढाई लाख रुपये प्रति किलो वाले आम की तस्वीर शोसल मीडिया में डालते ही चार आम हो गए चोरी
महासमुंद 18 जून 2023 - नगर के 69 वर्षीय निवासी लक्ष्मीनारायण ने अपने बगीचे के जापानी आम मियाजाकी की तरह दिखने वाले बैंगनी रंग के आम की तस्वीर इंटरनेट पर डाली तो चार आम चोरों ने पार कर दिए। ओडिशा के नुआपड़ा जिले के खरियार रोड निवासी सोने - चांदी का कारोबार करने वाले लक्ष्मीनारायण जहानाबादी का पेड़ पौधों और प्रकृति के प्रति लगाव काबिले तारीफ है।

इन दिनों ढाई लाख रुपये किलो वाला जापानी आम ' मियाजाकी ' चर्चा का विषय बना हुआ है। समाचार पत्र एवं टीवी चैनल पर खबर देखने के बाद लक्ष्मीनारायण को इस विषय में जानकारी हुई तब उन्हें याद आया कि इसी तरह के आम की किस्म उनके बगीचे में भी है। जो मियाजाकी हो सकती है। यह आम भी मियाजाकी की तरह बैंगनी रंग का है।

उनके बगीचे में फले उस आम की फोटो उन्होंने शोसल मीडिया में डाली और अगले दिन उस किस्म के सभी आम चोरी हो गए। उस किस्म का सिर्फ एक आम बचा। चोर ने बाकी किस्म के किसी भी आम को हाथ नहीं लगाया। लक्ष्मी नारायण ने अब फार्म हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी है। जल्द ही वे बचे आम का परीक्षण कराएंगे और यदि वो मियाजाकी निकलता है तो उसका उत्पादन भी बढ़ाएंगे।

उन्हें बचपन से ही बागवानी का शौक रहा है। आज उनके बगीचे की हरियाली सुकून देनी वाली है। आपको उनके बगीचे में आम ही 38 प्रजातियों के मिलेंगे और आम की मिठास ऐसी है कि हर कोई दीवाना हो जाए। वर्ष 2009 में लक्ष्मीनारायण ने बगीचा लगाने नगर से करीब तीन किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के नर्रा गांव में कोमाखान मार्ग पर साढ़े तीन एकड़ जमीन खरीदी।

जमीन बंजर थी पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। लोगों ने मना भी किया लेकिन उनके शौक और मेहनत के आगे सारी कठिनाइयों को घुटने टेकने पड़े। साल 2010 में उन्होंने वहां फार्म हाउस बनाना शुरू किया। नाम रखा राम फुलवारी। जमीन को उपजाऊ बनाया और दस पेड़ों से शुरुआत की। लक्ष्मीनारायण पेशे से कारोबारी है। ज्वेलर्स चलाते हैं। वे बताते हैं कि पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण अपना शौक पूरा नहीं कर पाए थे। पर अब बीते छह वर्षों से दिन का अधिकांश समय यहीं पेड़ पौधों की देखभाल करने में बिताते हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की रथयात्रा मनेगी जेल में, बड़ा कांड करके तीन साल से थे फरार, अब उगलेगा सब राज..
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की रथयात्रा मनेगी जेल में, बड़ा कांड करके तीन साल से थे फरार, अब उगलेगा सब राज..
छत्तीसगढ़ - पुरुष मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी पत्नी, अचानक आ गया पति, फिर हो गया यह कांड..
छत्तीसगढ़ - पुरुष मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी पत्नी, अचानक आ गया पति, फिर हो गया यह कांड..
सक्ती से बड़ी खबर - स्टेसन के बाहर साहिल उर्फ भोंगा के गले पर कटर से जानलेवा हमला, हालत नाजुक
सक्ती से बड़ी खबर - स्टेसन के बाहर साहिल उर्फ भोंगा के गले पर कटर से जानलेवा हमला, हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते राजीव तिवारी सहित 12 जुआरी गिरफ्तार, 09 लाख नगद जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते राजीव तिवारी सहित 12 जुआरी गिरफ्तार, 09 लाख नगद जप्त
छत्तीसगढ़ - OYO हॉटल में प्रेमिका के सामने प्रेमी ने लगाई फाँसी, प्रेमिका को पुलिस ने लिया हिरासत में
छत्तीसगढ़ - OYO हॉटल में प्रेमिका के सामने प्रेमी ने लगाई फाँसी, प्रेमिका को पुलिस ने लिया हिरासत में
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - सट्टा लिखते महिला सटोरिया अनिता साहू रंगेहाथ गिरफ्तार, सट्टा पट्टी सहित नगद जप्त
छत्तीसगढ़ - सट्टा लिखते महिला सटोरिया अनिता साहू रंगेहाथ गिरफ्तार, सट्टा पट्टी सहित नगद जप्त
सुना है सक्ती में चार पैरों वाले आवारा कुत्तों को पकड़ने वाली टीम आई हुई है, लेकिन सक्ती शहर में तो..
सुना है सक्ती में चार पैरों वाले आवारा कुत्तों को पकड़ने वाली टीम आई हुई है, लेकिन सक्ती शहर में तो..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH