गुजरात मे भारी तबाही मचाने के बाद बिपरजॉय आगे बढ़ा , अब इस राज्य में मचा सकता है तबाही

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
गुजरात मे भारी तबाही मचाने के बाद बिपरजॉय आगे बढ़ा , अब इस राज्य में मचा सकता है तबाही
नई दिल्ली 16 जून 2023 - दक्षिण - मध्य अरब सागर से उठा बिपरजॉय तूफान 16 जून को गुजरात में लैंडफाल के बाद अब राजस्थान की ओर तेजी से बढ़ रहा है। गुजरात में बिपरजॉय ने 940 गांवों को प्रभावित किया है। तूफान की चपेट में आने से दो लोगों की मौत की सूचना है। मौसम विभाग के अनुसार बिपरजॉय चक्रवाती तूफान के कारण कई राज्यों में मौसम प्रभावित हुआ है। इस चक्रवाती तूफान के कारण राजस्थान , पंजाब , हरियाणा , दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी बारिश होगी।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने कहा है कि चक्रवात बिपरजॉय उत्तर पूर्व की ओर मूव किया और जखाऊ बंदरगाह गुजरात के करीब पाकिस्तान तट से सटे सौराष्ट्र-कच्छ को पार किया। चक्रवात अब समुद्र से जमीन की ओर बढ़ गया है और सौराष्ट्र - कच्छ की ओर केंद्रित है। चक्रवाती तूफान प्रचंड गंभीर चक्रवाती तूफान की श्रेणी में बदल गया है। 16 जून की शाम को चक्रवाती तूफान डिप्रेशन में बदल जाएगा। 

डॉ मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय आज 2:30 बजे नलिया से 30 किमी उत्तर में सौराष्ट्र - कच्छ क्षेत्र पर केंद्रित था। इसके उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने और 16 जून की सुबह तक चक्रवाती तूफान के कमजोर पड़ने और उसी शाम तक दक्षिण राजस्थान में चक्रवात के डिप्रेशन में जाने की उम्मीद है।

गुजरात के मोरबी में बिजली व्यवस्था सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। बिजली विभाग के आला अधिकारियों के मुताबिक तेज हवाओं से बिजली के तार और खंभे टूट गए, जिससे मलिया तहसील के 45 गांवों में बिजली नहीं थी, जिसमें से 9 गांवों में बिजली बहाल करने का काम चल रहा है बाकी गांवों में हमने बिजली बहाल कर दी है। 

गुजरात के राहत आयुक्त आलोक पांडे ने बताया कि चक्रवाती तूफान फिलहाल कच्छ - पाकिस्तान सीमा को टच कर रहा है और हवा की औसत गति 78 किमी प्रति घंटा रही। कई जगहों पर बिजली के खंभे उखड़ने से बिजली नहीं रही। 

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार तूफान कल दक्षिणी राजस्थान पहुंचेगा और वहां पर बारिश होगी। निचले इलाकों में लोगों को अलर्ट कर दिया गया है, बाढ़ आने के आसार हैं। आज गुजरात में बारिश होने की संभावना है जिसमें कच्छ , पाटन , बनासकांठा में ज्यादा बारिश होगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH