छत्तीसगढ़ - प्रोजेक्ट इंचार्ज से 07 लाख 30 हजार की लूट , चाकू की नोक पर 5 लुटेरों ने वारदात को दिया अंजाम

रायपुर , 16-06-2023 2:38:38 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रोजेक्ट इंचार्ज से 07 लाख 30 हजार की लूट , चाकू की नोक पर 5 लुटेरों ने वारदात को दिया अंजाम
रायपुर 15 जून 2023 - छ्त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गोवरा नवापारा थाना क्षेत्र में NHI के प्रोजेक्ट मैनेजर से लूट की वारदात हुई है बाइक में आए पांच लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। कुल 07 लाख 30 हजार की लूट की वारदात की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाने में प्रार्थी अमन कुमार दुबे ने बताया कि वे सुभाष अग्रवाल के कंस्ट्रक्शन कंपनी में प्रोजेक्ट इंचार्ज के पद पर 2021 से पदस्थ है। उन्होंने बताया कि अभनपुर से पांडूका तक निर्माणधीन NH-13 का काम चल रहा है। 14 जून की शाम करीबन 07.30 बजे वह सुभाष अग्रवाल द्वारा लेवर पेमेंट आदि का पैसा लेने के लिए रायपुर आए थे। अभनपुर ग्रेसियस कालेज के पास डामर प्लांट से डस्टर कार में ड्राइवर के साथ अभनपुर से स्वर्ण भूमि कालोनी रायपुर के लिए निकले। स्वर्ण भूमि रायपुर में सुभाष अग्रवाल से सात लाख 30 हजार नकद रकम लेकर निकला था। इसके बाद फिर अभनपुर डामर प्लांट पहुंचे।

वहां से रात करीबन 10 बजे बैग में रखे पैसा को लेकर अपनी बाइक से अकेले कठिया चौक होते हुए अर्बन रसोई रेस्टोरेंट से लगे दुकान में पान मशाला लेकर नवापारा के लिए निकले। ग्राम हसदा के पास से एक सफेद रंग की बाइक में दो लोग आए और वे सामने चल रहे थे। वहीं पीछे से एक और बाइक आई उसमें तीन लोग बैठे हुए थे। ग्राम डोगीतराई मोड के पास से आगे एवं शिवांस स्कूल के पहले बदमाशों ने प्रार्थी की बाइक के साथ अपनी गाड़ी लगा दी। इसके बाद दूसरी बाइक वाले भी आ गए। पीछे बैठे युवक ने चाकू से हमला करते हुए पैसे से भरा बैग छीनकर भाग गए। इस दौरान हाथ मुक्का से मारपीट भी की। मोबाइल को छीन लिया। वह नीचे गिर गया तो पांचों ने मिलकर पिटाई कर दी। इसके बाद सभी अभनपुर की ओर भाग गए।

प्रार्थी ने बताया कि उसके पास दूसरा फोन था। जिससे उसने स्टाफ अजहर ऊर्फ अजरूद्दीन को फोन लगाकर घटना के बारे में बताया। वह वहां पहुंच गया। अमन के बताए रास्ते की ओर पीछा भी किया लेकिन आरोपित नहीं दिखे। लुटेरों द्वारा मारपीट करने से प्रार्थी के दाहिने हाथ के कलाई , बाएं कंधा , पेट एवं सिर में चोट आई है।

थाने की टीम के अलावा क्राइम की टीम भी जांच में जुट गई है। आस पास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हालांकि पुलिस के हाथ अब तक कुछ नहीं लगा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH