छत्तीसगढ़ - हार्ट अटैक से प्रधान आरक्षक की मौत , ट्रेन में यात्रा के दौरान आया था अटैक

रायपुर , 13-06-2023 10:20:03 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - हार्ट अटैक से प्रधान आरक्षक की मौत , ट्रेन में यात्रा के दौरान आया था अटैक
रायपुर 13 जून 2023 - छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में PHQ में पदस्थ एक हेड कांस्टेबल की ट्रेन में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक से मौत हुई है. MP के अनूपपुर जिले में मौत हुई है. टहेड कॉन्स्टेबल अनिरुद्ध कुमार दीक्षित बेतवा एक्सप्रेस में कानपुर से रायपुर आ रहे थे, जहां उनकी मौत हो गई।

अनिरुद्ध कुमार दीक्षित पिता कृष्ण चंद्र दीक्षित उम्र 56 वर्ष बोरिया रोड दामोदर उद्योग क्षेत्र के पीछे रायपुर के रहने वाले थे. वे रायपुर में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे, जो बेतवा ट्रेन से कानपुर से रायपुर आ रहे थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, वह सुबह करीब 8:00 बजे ट्रेन में शौच के लिए गए और काफी देर तक नहीं लौटे ऐसे में उनकी पत्नी अन्नपूर्णा दीक्षित शौचालय के पास गई तो देखा कि वह गिरे पड़े हैं. यह देखते ही अफरातफरी मच गई. अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उसका शव अनूपपुर में ड्यूटी कर रहे RPF कर्मियों ने नीचे उतारा. इसके बाद तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे. जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी।

अनूपपुर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल के साथ उसकी पत्नी और बेटी रायपुर आ रहे थे, लेकिन रास्ते में ही हेड कांस्टेबल की मौत हो गई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH