तेजी से बढ़ रहा है मानसून , छत्तीसगढ़ में किसी भी वक्त तेज हवाओं के साथ हो सकती बारिश , चेतावनी जारी

रायपुर , 13-06-2023 6:32:13 PM
Anil Tamboli
तेजी से बढ़ रहा है मानसून , छत्तीसगढ़ में किसी भी वक्त तेज हवाओं के साथ हो सकती बारिश , चेतावनी जारी
रायपुर 13 जून 2023 - मानूसन तेजी से आगे बढ़ रहा है। महाराष्ट्र और गोवा में दस्तक के साथ ही वहां झमाझम बारिश हो रही है। इधर छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां भी मानसून का असर दिख रहा है। हवाओं में 50 फिसदी की नमी आ गई है। संभावना जताई जा रही है कि आज किसी भी वक्त मौसम में बदलाव हो सकता है। अधड़ के साथ प्री - मानसून बारिश की संभावना है।

प्री मानसून का असर दिखाई देने लगा है। दक्षिण से आ रही नम हवाओं की वजह से प्रदेशभर में बादलों की आवजाही शुरू हो गई है। हवा में 50 फीसदी से ज्यादा नमी आ रही है। इसके असर से अब तापमान में वृद्धि नहीं होगी। हालांकि हवा में नमी की वजह से उमस बढ़ सकती है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले दिनों में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सक्ती तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दंतेवाड़ा में दर्ज किया गया।

तेजी से बढ़ रहा मानसून

दक्षिण - पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों और हिस्से गोवा , कोंकण के कुछ हिस्से तमिलनाडु और पुडुचेरी के ज्यादातर हिस्से तक पहुंच चुका है कर्नाटक और आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्से , उत्तर - पश्चिम बंगाल की पूरे दक्षिण-पश्चिम के कुछ और हिस्सों में पश्चिम - मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तक आमद हो गई है। इसके अलावा उत्तर - पूर्व बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों में रविवार को कुछ और आगे बढ़ा है।

बना हुआ है यह सिस्टम

पूर्वी बिहार और पड़ोस के ऊपर कल का चक्रवाती परिसंचरण अब दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश और पड़ोस में औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर देखा गया है। एक उत्तर - दक्षिण गर्त अब दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और पड़ोस के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से उत्तरी आंतरिक ओडिशा तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर है। एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने तथा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतवनी दी गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH