छत्तीसगढ़ - VIP करिश्मा अपार्टमेंट मे गोली चलने का मामला , पिस्टल से नहीं रायफल से फायरिंग की आशंका

रायपुर , 13-06-2023 5:52:25 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - VIP करिश्मा अपार्टमेंट मे गोली चलने का मामला , पिस्टल से नहीं रायफल से फायरिंग की आशंका
रायपुर 13 जून 2023 - पंडरी थाना क्षेत्र के VIP करिश्मा अपार्टमेंट में इंद्रमणी कोल के अकाउंटेट विजय शेखर पाण्डेय के फ्लैट में रविवार सुबह गोली चली थी इस मामले में पुलिस को पिस्टल की जगह रायफल से गोली चलाए जाने की आशंका है। वहीं दूसरे दिन भी जांच जारी रही। अब तक पुलिस को खाली कारतूस बरामद नहीं हो सका है। इस वजह से किस स्तर की बंदूक से गोली चली इस बात का पता नहीं चल सका है।

सोमवार को दूसरे दिन बैलेस्टिक एक्सपर्ट लेजर गन लेकर जांच करने के लिए पहुंचे। लेजर गन से गोली चलाने की दिशा और एंगल की जानकारी जुटाई गई। वहीं यह भी देखा गया कि गोली शीशा से टकराने के बाद किस दिशा में गई होगी इसकी भी जांच की गई। दिन भर की पड़ताल के बाद भी कारतूस नहीं मिल सकी है।

ब्रिज के ऊपर से कार फायरिंग की आशंका

घटना सुबह 10 से 11 बजे के बीच की है। ऐसे में पैदल या बाइक से आकर फायरिंग करने की बात से पुलिस इनकार कर रही है। पुलिस को आशंका है कि बदमाश कार से आकर ब्रिज के ऊपर से टारगेट लगाकर फायरिंग की है।

उस समय पर गुजरी कारों की जांच

पंडरी ओवरब्रिज में सुबह 10 से 11 बजे के बीच रविवार को जितनी कार गुजरी है, उस संबंध में जानकारी जुटा कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने तीन किलोमीटर के दायरे के CCTV के माध्यम से जो फुटेज हासिल किए हैं। उनमें से आधा दर्जन कारों को पुलिस संदिग्ध मान रही है।

टारगेट में कोई और तो नहीं इसकी भी जांच

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बदमाशों के टारगेट में विजय पांडेय का फ्लैट था कि या फिर कोई और। अलग - अलग फ्लैट के लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH