छत्तीसगढ़ - प्रधानमंत्री आवास को लेकर बड़ी खबर , सरकार ने की जवाबदारी तय , लक्ष्य पूरा नही हुआ तो,,,

रायपुर , 11-06-2023 5:12:08 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रधानमंत्री आवास को लेकर बड़ी खबर , सरकार ने की जवाबदारी तय , लक्ष्य पूरा नही हुआ तो,,,
रायपुर 10 जून 2023 - प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का लक्ष्य हर हाल में दिसंबर 2024 तक पूरा करना होगा। राज्य सरकार के नगरीय प्रशासन विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि मिशन अवधि के बाद अपूर्ण परियोजनाओं के लिए नगरीय निकायों को वित्तीय अनुदान प्रदान नहीं किया जाएगा।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के विशेष सचिव अय्याज तांबोली के मुताबिक सभी नगरीय निकायों को स्वीकृत आवासों की सूक्ष्मतापूर्वक व्यक्तिगत रूप से स्वीकृत परियोजनाओं की समीक्षा करनी चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सभी कार्य मिशन अवधि तक पूर्ण कर लिया जाए।

अप्रारंभ आवासों को पूरा करने से पूर्व पात्र हितग्राहियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए। नगर निगम बिलासपुर , धमतरी व नगर पालिका परिषद दंतेवाड़ा के संदर्भ में दिशा-निर्देश दिया गया है कि AHP घटक के अंतर्गत 31 मार्च 2021 से पूर्व स्वीकृत कोई भी आवास 30 जून 2023 के बाद अप्रारंभ ना रहे। अन्यथा 30 जून 2023 के बाद अप्रारंभ आवासों के निर्माण की जिम्मेदारी नगरीय निकायों की होगी। साथ ही राज्य सरकार द्वारा किसी भी प्रकार का अनुदान नगरीय निकायों को जारी नहीं किया जाएगा।

विभाग ने निर्देश दिए हैं कि सभी आदेशों का कड़ाई से पालन किया जाए। किसी भी प्रकार के वित्तीय क्षति होने की स्थिति में आयुक्त, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, योजना के नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

पीएम आवास योजना के संबंध में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने बीते महीने राज्यों की बैठक में दिशा-निर्देशों से अवगत करा दिया है। नगरीय प्रशासन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में 85 हजार मकान निर्माणाधीन है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंतर्गत 37,447 आवासों का निमाण अप्रारंभ है। पीएम आवास के लिए दिसंबर-2024 को मिशन अवधि निर्धारित किया गया है, लिहाजा पात्र हितग्राहियों की सूची भेजने के लिए भी नगरीय निकायों के पास आखिरी मौका है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH