छत्तीसगढ़ - व्यापमं की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए प्रोफाइल बनाना जरूरी , लेकिन इन बातों का रखें ध्यान

रायपुर , 10-06-2023 5:41:44 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - व्यापमं की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए प्रोफाइल बनाना जरूरी , लेकिन इन बातों का रखें ध्यान
रायपुर 10 जून 2023 -  छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की प्रवेश और भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को प्रोफाइल बनाना है एक बार प्रोफाइल बनाने के बाद आवेदन करने में आसानी आएगी। बार-बार सारी जानकारी नहीं भरना पड़ेगा। ये सुनकर युवाओं को अच्छा लगा, लेकिन जब उन्होंने प्रोफाइल बनाई, उसमें छोटी-छोटी गलतियां हो गई।

उन गलतियों को सुधारने के लिए युवाओं को व्यापमं के दफ्तर यानी रायपुर आना भारी पड़ रहा है।यहां आने के बाद दो सौ रुपये त्रुटि सुधार के लिए शुल्क भी देना पड़ रहा है। आनलाइन प्रोफाइल सुधारने का विकल्प नहीं होने के कारण युवाओं को परेशानी है।

शहर और आसपास रहने वाले युवा आसानी से व्यापमं कार्यालय पहुंच जा रहे है, लेकिन बस्तर , सरगुजा , बिलासपुर संभाग के जिलों से आने वाले युवाओं को किराये के तौर पर हजार रुपये तक खर्च करना पड़ रहा है। व्यापमं की वेबसाइट पर अब तक 07 लाख 80 हजार 117 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने प्रोफाइल बना चुके हैं। इसके माध्यम से विभिन्न पदों के लिए 12 लाख 26 हजार आवेदन पत्र भरे जा चुके हैं।

व्यापमं की तरफ से युवाओं को प्रोफाइल बनाने में हुई त्रुटि को सुधारने के लिए आनलाइन 20 दिन का समय दिया जा रहा है। व्यापमं के परीक्षा नियंत्रक सुधीर उपरीत ने बताया कि प्रोफाइल बनाने के बाद अभ्यर्थी प्रवेश या भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करता है। आवेदन तिथि समाप्त होने के पूर्व तक अपनी प्रोफाइल पर अभ्यर्थी सुधार कर सकता है। आवेदन करने की तिथि समाप्त हो जाने के बाद प्रोफाइल पर किसी भी तरह से कोई सुधार का विकल्प नहीं रहेगा। इसके बाद अभ्यर्थी को व्यापमं दफ्तर आकर ही प्रोफाइल सुधरवानी पड़ेगी। अभी तक दो हजार से ज्यादा आवेदक व्यापमं आकर आफलाइन अपनी प्रोफाइल में त्रुटि सुधरवा चुके हैं।

व्यापमं में बने अभ्यर्थियों के प्रोफाइल जल्द जुड़ेंगे आधार से

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा अभ्यर्थियों के प्रोफाइल को जल्द ही आधार से जोड़ने की सुविधा शुरू की जाएगी। इस व्यवस्था से किसी भी आवदेक को आफलाइन प्रोफाइल सुधारने के लिए व्यापमं आने की जरूरत नहीं होगी। आवेदक आनलाइन घर बैठे ही अपने प्रोफाइल में सुधार कर सकेंगे।

CGPSC आनलाइन त्रुटि सुधार करने का देता है मौका

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए भी त्रुटि सुधारने का तीन से चार दिनों मौका दिया जाता है।तय समय के बाद गलती सुधारने के लिए PSC पांच सौ रुपये का जुर्माना लेता है। लेकिन आनलाइन त्रुटि सुधार का मौका देता है। इससे अभ्यर्थी को समस्या नहीं होती है।दफ्तर आने में समय और पैसे दोनों लगते हैं।

इस तरह की हो रही गलतियां

खुद के और माता-पिता के नाम की स्पेलिंग हो रही गलत

मोबइल नंबर भरने में गलती , ई-मेल आइडी में भी हो रही गलती

जन्म तिथि , जाति और पता लिखने में भी हो रही गलतियां।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH