छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का पहला चरण शुरू , 18 इंजीयनिर्स की टीम करेगी EVM की जाँच

रायपुर , 10-06-2023 4:01:56 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का पहला चरण शुरू , 18 इंजीयनिर्स की टीम करेगी EVM की जाँच
रायपुर 09 जून 2023 - जिले में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसकी अगली कड़ी में मशीनों की जांच का पहला चरण शनिवार से शुरू हो रहा है। जिसमें हैदराबाद से इंजीनियर सहित जिला प्रशासन के 88 स्टाफ मिलकर सभी प्रकार की 10,918 मशीनों की जांच करेंगे। जांच की यह प्रक्रिया रोज सुबह नौ बजे से ही शुरू होगी और देर शाम सात बजे तक चलेगी।

वहीं, इस पूरी जांच प्रक्रिया की गूगल कास्टिंग भी की जाएगी, जिसकी मानीटरिंग मुख्य चुनाव आयुक्त कार्यालय द्वारा की जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान स्ट्रांग रूम में किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं रहेगी। साथ ही कैमरा सहित अन्य आधुनिक उपकरण भी यहां प्रतिबंधित रहेंगे।

चुनाव ड्यूटी में लगे अफसरों के अनुसार इन मशीनों की तीन बार जांच (कमिशनिंग) की जाती है। जिसमें बीयू (बैलेट यूनिट) , सीयू (कंट्रोल यूनिट) और वीवी पैट सभी प्रकार की मशीनों की जांच की जाएगी। इसके बाद वापस से इन्हें पैक कर रख दिया जाएगा।

मशीनों की कमिशनिंग के लिए ईसीआइ (इलेक्शन कमीशन आफ इंडिया) की ओर से 18 इंजीयनिर्स की टीम भेजी गई है, जो कि अफसरों की मौजूदगी में सभी मशीनों की जांच कर उन्हें ओके करेगी। जिसके बाद ही इन मशीनों का उपयोग चुनाव के दौरान किया जा सकेगा। इसके बाद दूसरे चरण की जांच चुनाव के दौरान की जाएगी।

ईसीआइ के नियमानुसार सभी मशीनों की उपलब्धता जरूरत से 125 प्रतिशत होनी चाहिए। वहीं, जिला प्रशासन के अफसरों का कहना है कि हमारे पास मशीनों की संख्या जरूरत से कहीं ज्यादा मात्रा में उपलब्ध है। जिसमें बीयू 300 प्रतिशत अधिक, सीयू 158 प्रतिशत अधिक और वीवी पैट 169 प्रतिशत अधिक है। ऐसी स्थिति में चुनाव के दौरान इनके कम होने की संभावना नहीं है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH