छत्तीसगढ़ - आठवीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत के मामले में क्राइमब्रांच ने की जाँच शुरू
रायपुर , 09-06-2023 4:06:53 AM
रायपुर 08 जून 2023 - रायपुर के पाश कालोनी में शुमार पंडरी थाना क्षेत्र के पाम बेलाजियो के आठवीं मंजिल से गिरकर भोलेश्वरी बघेल उर्फ भोली (24) की संदिग्ध मौत मामले में अब क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है। विशेष टीम का गठन किया किया गया है। कारोबारी सिद्धार्थ व उनके परिवार के सदस्यों के अलावा उनके घर में काम करने वाले पूर्व कर्मचारियों की जानकारी मांगी गई है। सबसे अलग-अलग पूछताछ की जाएगी। गुरुवार को एक टीम पूछताछ करने पहुंची। वहीं पीएम रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। इधर घटना की फोरेंसिक रिपोर्ट जल्द मांगी गई है।
बता दे कि मंगलवार को आठवें माले से युवती की संदिग्ध परिस्थति में मौत हुई थी। उस बालकनी की बाउंड्री वाल चार फीट ऊंची है। कूदने के लिए दीवार पर चढ़ने टेबल या सीढ़ी घटनास्थल से नहीं मिली। इसी वजह से भी शक गहरा गया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को ऐसा कोई क्लू भी नहीं मिला है, जिससे साबित हो कि युवती को धक्का दिया गया है। इधर स्वजनों का आरोप है कि युवती को धक्का दिया गया है। पुलिस ने घर के सदस्यों का भी बयान लिया है।
रायपुर एएसपी अभिषेक माहेश्वरी का कहना है कि पाम बेलाजियो के आठवीं मंजिल से गिरकर युवती के मौत के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच शुरू कर दी है। एक टीम का गठन किया गया। पूछताछ की जा रही।
















