छत्तीसगढ़ - 50 लाख का सोना और 20 लाख कैश IT ने किया जब्त , कल की थी छापेमारी

रायपुर , 08-06-2023 3:45:11 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 50 लाख का सोना और 20 लाख कैश IT ने किया जब्त , कल की थी छापेमारी
रायपुर 08 जून 2023 - आयकर की एक जंबो टीम ने रायपुर और रायगढ़ के स्टील कारोबारी के 22 ठिकानों पर छापेमारी की है। ये छापेमारी रायगढ़ , सारंगढ़ , रायपुर , मुंबई , और कोलकाता स्थित प्लांट , दफ्तरों और घरों में की गई। यह ग्रुप 30 वर्ष से भी अधिक पुराना है। बताया गया कि आयकर की टीम सिंघल इंटरप्राइजेस के प्रतिष्ठानों में दबिश दी। इसके संचालक संजय सिंघल , और अजय सिंघल (अग्रवाल) हैं। सिंघल इंटरप्राइजेस मुख्य फर्म के अधीन शेष सभी कंपनियां है। इनमें पूंजीपतरा स्थित सिंघल प्लांट , सालासर प्लांट , श्याम इस्पात और सिंघल एनर्जी शामिल हैं। इसके अलावा समूह का फाइनेंस का भी कारोबार है। समूह के लोगों के शंकर नगर , अवंति विहार , चौबे कालोनी , मोवा और खम्हारडीह के दफ्तर निवास पर भी जांच चल रही है।

बताया गया कि हाल ही में सिंघल उद्योग ने सालासर उद्योग को टेकओवर किया था जिसके चलते इनकम टैक्स की रडार में दोनों उद्योग आ गए हैं। टीम रायगढ़ के कालिंदी कुंज स्थित एक सीए के अलावा बंजारी मार्ग पर स्थित सिंघल उद्योग व गेरवानी स्थित सालासर उद्योग में जांच कर रही है।

सिंघल ग्रुप को प्रदेश के बड़े कारोबारी समूह में गिना जाता है। आयकर के सौ अफसरों की टीम CRPF की सुरक्षा के साथ डटी हुई है। अधिकांश आयकर अफसर मध्य प्रदेश सर्किल से आए हुए है। टीम का नेतृत्व उपायुक्त डीएस मीणा कर रहे हैं। टीमें तड़के 5 बजे जब घरों में पहुंची तो सभी डायरेक्टर्स मौजूद मिले। कुछ शैल कंपनियों की जानकारी भी मिली है। अफसर इसकी तसदीक कर रहे हैं। इसके ‌साथ ही रायपुर ,रायगढ़ के बैंकों में 13 लॉकर्स मिले हैं जिन्हें सीज किया गया है। साथ ही द‌ोनो भाइयों के घरों से 50 लाख का सोना और 20 लाख रूपए नगद मिला है। अफसरों ने चार लाख रूपए और पूरी ज्वेलरी सीज की है। अभी इनका मूल्यांकन कराया जाना शेष है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH