छत्तीसगढ़ - दो कलेक्टर सहित 23 IAS अधिकारियों का तबादला आदेश जारी
रायपुर , 08-06-2023 1:23:57 AM
रायपुर 07 जून 2023 - राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारीकिया है। राज्य सरकार ने दो जिलों के कलेक्टर सहित 23 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दी हैं।
तबादले के लिए कई दिनों से कवायद चल रही थी लेकिन कुछ पेंच की वजह से लिस्ट अटक गई थी. अब CM भूपेश बघेल से चर्चा के बाद लिस्ट जारी कर दी गई है।
















