छत्तीसगढ़ - हड़ताल पर बैठे पटवारियों की आईडी ब्लाक , अब तहसीलदार निपटाएंगे लोगों के काम

रायपुर , 07-06-2023 3:40:31 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - हड़ताल पर बैठे पटवारियों की आईडी ब्लाक , अब तहसीलदार निपटाएंगे लोगों के काम
रायपुर 06 जून 2023 -  छत्तीसगढ़ में चल रहे पटवारियों की हड़ताल की वजह से लोगों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग सीमांकन सहित छोटे-छोटे कार्य करवाने के लिए कलेक्टर जन चौपाल में पहुंच रहे हैं। वहीं, न तो प्रशासन की ओर से हड़ताल खत्म करने को लेकर कोई प्रयास किया जा रहा है और न ही पटवारियों की ओर से कोई चर्चा की जा रही है। इसी बीच प्रशासन की ओर से सख्ती करने की शुरूआत की गई है। राजस्व विभाग द्वारा हड़ताल पर बैठे लगभग पांच हजार से ज्यादा पटवारियों की आईडी ही ब्लाक कर दी गई है। यानी कि अब पटवारी हड़ताल के दौरान कोई भी कार्य संपादित नहीं कर सकेंगे।

बता दें कि इसे लेकर मीडिया ने ही हड़ताल के दौरान भू-माफियाओं सहित कई लोगाें के कार्य करने के लिए आईडी लाग इन करने को लेकर खबर का प्रकाशन किया था। जिसके बाद सख्ती दिखाते हुए राजस्व विभाग द्वारा इनकी आईडी ब्लाक करने का निर्णय लिया है। वहीं, अब तहसीलदारों को ही यह सारे कार्य निपटाने के लिए निर्देशित किया गया है।

वर्तमान में बनाई गई व्यवस्था के अनुसार जो अधिकार पटवारियों के पास है, वही अधिकार तहसीलदार की आइडी में भी दिए गए हैं। ऐसे में अब आदेश के अनुसार रिकार्ड दुरुस्तीकरण सहित कई प्रकरणों का निपटारा तहसीलदारों के जरिए किया जाएगा। वहीं सीमांकन , बटांकन , पटवारी प्रतिवेदन सहित कई प्रकरण अब भी अटके ही रहेंगे।

पटवारियों के हड़ताल पर जाने के बाद से ही आम जनता परेशान है। वहीं, वर्तमान में बेरोजगारी भत्ते से लेकर प्रवेश और भर्ती के लिए भी लोग आय, जाति व निवास बनवाने के लिए पटवारी व तहसील कार्यालयों में जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में उनके आवेदनों का वहां निराकरण नहीं होने की वजह से वे अब कलेक्टर की जनचौपाल में आकर आवेदन कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH