छत्तीसगढ़ - सिद्धार्थ आशटकर अपहरण कांड का खुलासा , किराएदार ने रची थी अपहरण की शाजिस , पढ़े पूरी खबर

रायपुर , 07-06-2023 1:11:19 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सिद्धार्थ आशटकर अपहरण कांड का खुलासा , किराएदार ने रची थी अपहरण की शाजिस , पढ़े पूरी खबर
रायपुर 06 जून 2023 - NTPC अफसर के इंटीरियर डिजाइनर बेटे का अपहरण एक करोड़ की फिरौती के लिए किया गया था। पुलिस ने रायपुर के डीडी नगर से किडनैप हुए युवक सिद्धार्थ आशटकर की सकुशल रिहाई के बाद ये बड़ा खुलासा किया है। ASP अभिषेक महेश्वरी ने अपहरणकांड का खुलासा करते हुए बताया कि इंटीरियर डिजाइनर का अपहरण फिरौती के लिए किया गया था। इस अपहरणकांड का मास्टरमाइंड अंकित मिश्रा था, जो सिद्धार्थ के घर पर किराये में भी रह चुका था। इस मामले में पुलिस ने अंकित और राज तोमर नाम के दो किडनैपर को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपी फरार है। घटना का ग्वालियर कनेक्शन भी सामने आया है। दरअसल 2 जून की रात रायपुर के डी.डी.नगर से इंटीरियर डिजाइनर सिद्धार्थ का अपहरण उसके शॉप से कर लिया गया था।

जानकारी के मुताबिक 02 जून की रात सिद्धार्थ दुकान से घर चाला गया, वहीं दुकान का स्टाफ दुकान बंद कर रहा था। तभी दो युवक दुकान में आये और वालपेपर लेने की बात कही। दोनों युवकों ने सिद्धार्थ के बारे में पूछा, जिसके बाद फोन कर सिद्धार्थ को बुलाया गया। जब वो दोनों ग्राहक चले गये, तो एक स्लेटी कलर का कार दुकान के सामने आकर रूकी जिसमें से तीन व्यक्ति उतरे और दुकान के अंदर आ गये। सिद्धार्थ आशटकर ने उन्हें ग्राहक समझकर उनके पीछे दुकान के अंदर आये तब तीन व्यक्ति में से एक व्यक्ति दुकान का आलमारी व दराज को टटोलने लगा और सामान को फेंकने लगा। सिद्धार्थ आशटकर द्वारा क्या हो गया, क्यों एसे कर रहे हो।

जिसके बाद तीनों ने सिद्धार्थ के मारपीट शुरू कर दी और सिद्धार्थ आशटकर को पकडकर खींचकर कार में डालकर डंगनिया तरफ कार से चले गये। घटना के बाद पुलिस तुरंत अलर्ट हुई और नाकेबंदी शुरू कर दी। पुलिस की कड़ी नाकेबंदी व अपहृत की लगातार पतासाजी को देखते हुए आरोपियों द्वारा दबाव में आकर अपहृत सिद्धार्थ आशटकर को कवर्धा जिले के दशरंगपुर में छोड़कर फरार हो गये। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अपहृत सिद्धार्थ आशटकर को सकुशल कवर्धा जिला के दशरंगपुर से बरामद किया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH