छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट , कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम , जानें ताजा अपडेट

रायपुर , 06-06-2023 3:48:26 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट , कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम , जानें ताजा अपडेट

रायपुर 06 जून 2023 - चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से मंगलवार को छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बिजली चमकने और हल्की वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे के हिसाब से अंधड़ भी चल सकती है। विभाग का कहना है कि अभी तक मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी ही है। छत्तीसगढ़ में 17 जून तक मानसून का आगमन हो सकता है।

प्रदेश में गर्मी का कहर जारी है। सुबह से ही इन दिनों सूरज के तेवर तीखे होने लगते हैं, जो दोपहर तक और बढ़ जाती है। सोमवार को भी दोपहर तक तपिश रही और उमस से लोग हलाकान रहे। हालांकि दोपहर शाम करीब चार बजे मौसम का मिजाज बदला और हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई। हल्की बूंदाबांदी व हवाओं ने काफी हद तक उमस से राहत दिलाई। रायपुर के साथ ही प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हुई।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी आने वाले कुछ दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। सोमवार को प्रदेश भर में सक्ती सर्वाधिक गर्म रहा। एआरजी सक्ती का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं बिलासपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

मौसम विज्ञानी एच पी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। यह औसत समुद्र तट से 1.5 किमी ऊपर बना है। इसके प्रभाव से मंगलवार को भी प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली चमकने के साथ बारिश के भी आसार है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH