CM भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में खेला ऐसा दांव जिसकी काट तलाशने में भाजपा का छूट रहा है पसीना

रायपुर , 06-06-2023 3:18:38 PM
Anil Tamboli
CM भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में खेला ऐसा दांव जिसकी काट तलाशने में भाजपा का छूट रहा है पसीना
रायपुर 06 जून 2023 -  छत्तीसगढ़ में गाय , गोबर , राम और रामायण की राजनीति के बाद पुरखों के नाम पर सियासत शुरू हो गई है। आदिवासी सम्मान के नाम पर भाजपा पुरखौती यात्रा निकाल रही है, तो कांग्रेस की तरफ से मोर्चा आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने संभाला है। भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता रहे साय अब कांग्रेस के पाले में है और भाजपा के 15 साल के कार्यकाल में आदिवासियों के अपमान का मुद्दा लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। 

भाजपा के कार्यकाल में भवनों और योजनाओं के नामकरण को लेकर भी कांग्रेस सवाल कर रही है। इसमें बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी नायकों की जगह भाजपा के पितृ पुरुषों के नाम पर योजनाएं शुरू की गई। चुनाव साल में यह राजनीति इसलिए भी महत्वपूर्ण हो गई है, क्योंकि मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़िया कार्ड चला है।

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान को मुद्दा बनाकर काम शुरू हुआ था। मुख्यमंत्री निवास में हरेली , राजधानी में राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव , छत्तीसगढ़िया खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक शुरू किया गया। कांग्रेस सरकार ने भवनों का नामकरण भी छत्तीसगढ़ के महापुरुषों के नाम पर शुरू किया। कांग्रेस की इस मुहिम में जब भाजपा पिछड़ती नजर आने लगी तो चुनाव में छह महीना पहले पुरखौती सम्मान यात्रा निकालने का फैसला किया गया। यह यात्रा प्रदेश के चारों कोनों से महापुरुषों की जन्म स्थली से शुरू की जाएगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संस्कृति और छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान को लेकर चलाए जा रहे अभियान की काट भाजपा के पास नजर नहीं आ रही है। मजदूर दिवस पर बोरे-बासी खाकर मुख्यमंत्री ने एक नए वर्ग काे साधने की कोशिश की है। 

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश की संस्कृति को संरक्षित करने के लिए जितने भी अभियान चलाए भाजपा ने उसका विरोध किया। जब भाजपा सरकार में थी, तब सरकारी भवनों का नाम भाजपा के पितृ पुरुष दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखा गया। अब जनता को गुमराह करने के लिए पुरखौती यात्रा निकाली जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH