छत्तीसगढ़ - जेल के बैरक नंबर 24 में दुबई से आई थी 10 लाख की सुपारी , फिर दिया गया था वारदात को अंजाम

रायपुर , 04-06-2023 5:38:12 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जेल के बैरक नंबर 24 में दुबई से आई थी 10 लाख की सुपारी , फिर दिया गया था वारदात को अंजाम
रायपुर 04 जून 2023 - छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में युवक की हत्या मामले में कई चौकाने वाली जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि मृतक ओमप्रकाश साहू आईडी लेकर महादेव ऐप के जरिये ऑनलाइन सट्टा खिलवाता था. इसी के चलते उस पर 30 लाख रूपये की वसूली पेडिंग थी. इस मामले में आरोपी सद्दाम , रजनीश पांडे , अनुज कुमार और आशीष तिवारी शामिल है. आशीष तिवारी की निशानदेही पर ही मृतक ओमप्रकाश की लाश इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित पानी से भरी खदान से बरामद की गई थी।

सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि मृतक ओमप्रकाश की हत्या की सुपारी दुबई से दुर्ग जेल की बैरक नंबर 24 में बंद सद्दाम , आशीष तिवारी और रजनीश पांडे को 10 लाख रूपये में 30 लाख वसूलने दी गई थी. सूत्रों के मुताबिक बताया ये भी जा रहा है कि महादेव ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल का मैनेजर नंदकिशोर टावरी उर्फ नंदू सेठ पिछले रविवार माना इलाके में स्थित एक निजी फार्म हाउस में देखा गया था. इस दौरान उसने ऐप से जुडे लोगो से मुलाकात भी की थी. नंदू सेठ के बारे में बताया जा रहा है कि वो वो कलकत्ता में बैठकर पूरे देश में ऐप को ऑपरेट करता है।

सबसे ज्यादा वसूली छत्तीसगढ़ में बाकी होने की वजह से नंदू सेठ रायपुर आया था, जिसके बाद 31 मई को शाम 7 बजे से ओमप्रकाश साहू गायब हुआ था और फिर दो दिन बाद उसकी लाश मिली. मास्टरमाइंड आशीष तिवारी के बारे में बताया जा रहा है कि वो रीवा मध्यप्रदेश का रहने वाला है और पिछले दिनो अपने साथियो के साथ लूट के आरोप में जेल से छुटा है. गिरफ्तार आरोपी सद्दाम के मोबाइल की जांच में भी कई चौकाने वाले तथ्य सामने आये है जिसमें कई पुलिसकर्मियो के मोबाइल नंबर मिले है जो जिनके संपर्क में सद्दाम था।

फिलहाल दुर्ग पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड के चार आरोपियो सद्दाम को महासमुंद के सिंघोरा से रजनीश पांडे और अनुज कुमार को नागपुर से और आशीष तिवारी को भिलाई से गिरफ्तार किया है और पुछताछ में जुटी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH