छत्तीसगढ़ - पुलिस को मिला इंटीरियर डिजायनर के अपहरणकर्ताओं का सुराग , गिरफ्तारी के लिए 05 टीम गठित

रायपुर , 04-06-2023 3:00:03 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पुलिस को मिला इंटीरियर डिजायनर के अपहरणकर्ताओं का सुराग , गिरफ्तारी के लिए 05 टीम गठित
रायपुर 03 जून 2023 -  राजधानी में इंटीरियर डिजायनर के अपहरण मामले में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले है। आरोपियों ने कट्टे की नोक पर सिद्धार्थ आशटकर का किडनैप किया था। इस दौरान आरोपियों ने सिद्धार्थ से मारपीट भी की थी। किडनैपिंग के दौरान चार आरोपियों में एक आरोपी रास्ते में ही उतर गया था। पुलिस की नाकेबंदी को देख बाकी अपहरणकर्ताओं ने सिद्धार्थ को कवर्धा में ही छोड़ दिया और फिर तीनों उसी कार में सवार होकर फरार हो गए।

चार किडनैपर्स का सुराग

पुलिस को जांच में चार किडनैपर्स के बारे में पता चला है। इन अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए सायबर , क्राइम और थाना पुलिस को मिलाकर पांच टीम बनाई गई है। टीम में दो एडीशनल एसपी , एक IPS , CSP सहित थाने की पुलिस शामिल है। इस पूरे घटनाक्रम की मॉनिटरिंग खुद SSP प्रशांत अग्रवाल कर रहे हैं। पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए यूपी , महाराष्ट्र , एमपी सहित अलग-अलग राज्यों के लिए रवाना की गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही अपहरणकांड में शामिल लोगों की गिरफ्तारी कर इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

पूछताछ में संदेह

पीड़ित युवक से पूछताछ में अभी किसी तरह की कोई जानकारी सामने निकालकर नहीं आ पाई है। सूत्रों के मुताबिक पीड़ित के कई बयान ऐसे है जो पुलिस को गुमराह कर रहे है। फिलहाल पुलिस इन सब मामलों में पूछताछ कर रही है। साथ ही दुकान में काम करने वाले कर्मचारी उपेंद्र साव से भी इस संबंध में पूछताछ जारी है। दुकान में काम करने वाले कर्मचारी उपेंद्र साव ने ही इस पूरे घटनाक्रम को देखा और इसकी शिकायत डीडी नगर थाने में की थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH