छत्तीसगढ़ व्यापमं ने अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत , अब इस कार्य के लिए नही जाना पड़ेगा कार्यालय

रायपुर , 04-06-2023 2:30:53 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ व्यापमं ने अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत , अब इस कार्य के लिए नही जाना पड़ेगा कार्यालय
रायपुर 03 जून 2023 - छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के अंतर्गत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अब किसी भी त्रुटि के लिए दफ्तर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, बल्कि वे चॉइस सेंटर जाकर खुद ही बदलाव कर सकेंगे. इस संबंध में राज्य सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है. इस व्यवस्था के बाद भविष्य में यह लाभ भी मिलेगा कि एक बार नौकरी पाने के बाद कोई भी बेरोजगारी भत्ते का लाभ नहीं ले पाएगा. नौकरी के लिए बड़ी संख्या में आवेदन करने वालों में भी यह जानकारी रहेगी कि कितने अभ्यर्थी पहले से ही नौकरी कर रहे हैं और बेहतर नौकरी के लिए फिर से आवेदन किया है।

अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए व्यापमं ने प्रोफाइल की व्यवस्था शुरू की है. इसके अंतर्गत अभ्यर्थी एक बार अपनी सारी जानकारी अपलोड करेंगे, फिर किसी दूसरे नौकरी के लिए अप्लाई करने के दौरान उन्हें नए सिरे से फोटो या दस्तखत की कॉपी अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

हालांकि आवेदन में कोई भी त्रुटि होने की स्थिति में वर्तमान व्यवस्था में अभ्यर्थियों को व्यापमं के दफ्तर आना होता है. वर्तमान में वेरिफिकेशन के लिए मोबाइल पर ओटीपी का इस्तेमाल किया जाता है. इसे आधार कार्ड के जरिए किया जाएगा, जहां आवेदक आधार कार्ड के नंबर और बायोमीट्रिक से खुद ही अपने आवेदन की त्रुटि में सुधार कर सकेंगे. इससे उनका आने-जाने का समय और धन दोनों बचेगा. ऐसी स्थिति में राज्य सरकार की ओर से त्रुटि सुधार के लिए जो शुल्क लिया जाता है, उसे भी माफ करने का निर्णय लिया जा सकता है।

ऐसी दिक्कतों के कारण बदल रहे व्यवस्था

दरअसल, व्यापमं की जानकारी में ऐसी कई समस्याएं आई हैं, जिस कारण ऑनलाइन फॉर्म जमा करने के लिए चॉइस सेंटर या किसी भी कम्प्यूटर सेंटर की गड़बड़ी के कारण उन्हें परेशान होना पड़ा. TET परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में आवेदक, जो कि ओबीसी वर्ग के थे, के आवेदन में क्रीमीलेयर का ऑप्शन चुन लिया गया था. क्रीमीलेयर के बच्चों के लिए 90 और नॉक क्रीमीलेयर के लिए 75 नंबर की जरूरत थी. दोनों नंबर के बीच में जिन्हें नंबर मिले ऐसे नॉक क्रीमीलेयर के बच्चों को सुधार के लिए कोर्ट जाना पड़ा था।
छत्तीसगढ़ व्यापमं ने अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत , अब इस कार्य के लिए नही जाना पड़ेगा कार्यालय

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH