छत्तीसगढ़ - पति के बॉस को मीठी बातों में फंसा कर लिए 47 लाख , रकम वापस मांगने पर दी यह धमकी

रायपुर , 02-06-2023 1:37:14 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पति के बॉस को मीठी बातों में फंसा कर लिए 47 लाख , रकम वापस मांगने पर दी यह धमकी
राजनांदगांव 01 जून 2023 - पति के बॉस को महिला ने पहले अपने दोस्ती के जाल में फंसाया। फिर विभिन्न बहानों से कई किश्तों में 47 लाख रुपये नगद वसूल लिए। जब पीड़ित ने उससे रकम वापस मांगा तो उसे दुष्कर्म के केस में फ़ंसवाने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ब्लैकमेलर महिला के खिलाफ अवैध वसूली और धमकाने का मामला दर्ज कर लिया है। मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है। 

रायपुर निवासी मिथुन बनर्जी एक फार्मा कंपनी में रीजनल मैनेजर है। कुछ समय पहले उन्होंने शांति नगर इलाके में रहने वाले युवक को अपनी कंपनी को MR की नौकरी दी। इसके बाद से युवक के घर मे उनका आना जाना शुरू हो गया। इस दौरान MR की पत्नी से भी मिथुन बनर्जी की जान पहचान हो गई। और दोनो ने अपने नंबर एक्सचेंज कर लिए। फोन पर बात करते करते दोनों की दोस्ती हो गई। इस दौरान महिला ने कभी कोचिंग , कभी बच्चे की बीमारी और कभी हार्ट अटैक आने की दुहाई देकर बारी बारी कुल 47 लाख रुपये ले लिए। हर बार महिला कुछ समय बाद रकम की व्यवस्था कर एक साथ लौटाने का झांसा देती थी और विश्वास दिलाते हुए और रकम मांग लेती थी।

मिथुन बनर्जी ने जब रकम वापस मांगी तो महिला कुछ दिनों तक तो थोड़े टाइम में रुपयों की व्यवस्था कर रकम वापस लौटने की बात कहती रही। फिर भी महिला ने रुपये नही लौटाए और उसका रवैया बदल गया। मिथुन के रकम वापस मांगने पर महिला ने उसे झूठे दुष्कर्म के मामले में फ़ंसवाने की धमकी दी। जिससे परेशान होकर महिला के खिलाफ मिथुन बनर्जी ने बसंतपुर थाना में शिकायत दी। जिस पर बसंतपुर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ जबरन वसूली और धमकी देने का अपराध दर्ज कर लिया है और महिला की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH