छालीवुड एक्टर अनुज शर्मा के भाजपा प्रवेश पर CM बघेल ने कसा तंज , कही यह बात
रायपुर , 01-06-2023 8:24:08 PM
रायपुर 01 जून 2023 - पद्मश्री अनुज शर्मा के भाजपा में शामिल होने की खबर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुज शर्मा पहले भी उन्हीं के ही साथ थे, अब अगर उन्होंने पार्टी ज्वाइन कर लिया है, तो कोई आश्चर्य की बात कहां है। पहले भी वो रमन सिंह के बेटे के साथ बैठे रहते थे। अब बीजेपी में चले गये हैं, तो कोई बड़ी बात नहीं हैं।
















