जलासय से पानी बहाने वाले फूड इंस्पेक्टर की निकल गई हेकड़ी , लगा भारी जुर्माना , अब SDO की बारी

रायपुर , 30-05-2023 10:17:37 PM
Anil Tamboli
जलासय से पानी बहाने वाले फूड इंस्पेक्टर की निकल गई हेकड़ी , लगा भारी जुर्माना , अब SDO की बारी
रायपुर 30 मई 2023 - मोबाइल के चक्कर में लाखों लीटर पानी बहाकर नौकरी गंवाने वाले फूड इंस्पेक्टर की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। कलेक्टर की तरफ से सस्पेंशन आर्डर थमाने के बाद अब इरीगेशन डिपार्टमेंट ने 53 हजार रुपये जमा करने का नोटिस जारी किया है। दरअसल 21 मई को पिकनिक मनाने परलकोट डैम गये खाद्य निरीक्षक राजेश विश्वास का मोबाइल डैम में गिर गया था।

डैम से मोबाइल निकलवाने के लिए राजेश विश्वास ने जल संसाधन विभाग के SDO आरसी धीवर के कहने पर डैम का पूरा पानी बहवा दिया। जानकारी के मुताबिक कुल 4104 क्यूबिक मीटर पानी को बहा दिया गया। अब जल संसाधान विभाग ने इसे गैर कानूनी मानते हुए सिंचाई अधिनियम के तहत 53 हजार रूपये का जुर्माना ठोंका है। राजेश विश्वास को 10 दिन के भीतर पैसा जमा कराने को कहा है।

दरअसल कांकेर के परलकोट जलाशय में खाद्य निरीक्षक राजेश विश्वास का मोबाइल गिर जाने की वजह से 21 मई 2023 से चार दिन तक लगातार मोटर पंप लगाकर 4104 क्यूबिक मीटर पानी को डैम से बहा दिया गया था। इस मामले में जब मीडिया में खबरें प्रकाशित हुई, तो कांकेर कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने कड़ा एक्शन लेते हुए खाद्य निरीक्षक राजेश विश्वास तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। वहीं SDO आर एल धीवर को शो-कॉज नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब तलब किया था।

आर एल धीवर पर आरोप था कि उन्होंने ही खाद्य निरीक्षक राजेश विश्वास को डैम खाली कराने की मौखिक अनुमति दी थी, जिसके बाद 21 मई से 25 मई तक पंप चलाकर डैम से लाखों लीटर पानी बहा दिया गया। मीडिया में राजेश विश्वास के उसी बयान के आधार पर SDO आर एल धीवर को 26 मई 2023 को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया था, जिसका 27 मई को एसडीओ ने जवाब भेजा।

नोटिस पर शनिवार को जल संसाधन विभाग के SDO आर एल धीवर ने अपना जो जवाब कलेक्टर को भेजा, तो उन्होंने पूरे मामले से ही पल्ला झाड़ लिया। आर.एल. धीवर, अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन, पखांजूर ने कारण बताओ नोटिस के जवाब में कहा है कि उनके द्वारा घटना की कोई जानकारी नहीं थी। जलाशय से पानी निकालने के लिए अनुमति उन्होंने नहीं दिया है। जवाब में उन्होने बताया है कि जलाशय से पानी खाली किए जाने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए डीजल पंप को बंद कराया गया तथा उक्त स्थान से डीजल पंप को हटवाया गया।
जलासय से पानी बहाने वाले फूड इंस्पेक्टर की निकल गई हेकड़ी , लगा भारी जुर्माना , अब SDO की बारी

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH