नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने फूड इंस्पेक्टर को आड़े हाथ लेते हुए सरकार पर उठाए सवाल

रायपुर , 28-05-2023 1:14:26 AM
Anil Tamboli
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने फूड इंस्पेक्टर को आड़े हाथ लेते हुए सरकार पर उठाए सवाल
रायपुर 27 मई 2023 - छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने बस्तर के पखांजूर इलाके में मोबाइल फोन खोजने के लिए 21 लाख लीटर पानी बहाकर जलाशय खाली करने वाले खाद्य निरीक्षक को निलंबित किये जाने  को अपर्याप्त बताते हुए कहा कि उसे बर्खास्त करना चाहिए।  साथ ही उस खाद्य निरीक्षक के उस तथाकथित महत्वपूर्ण मोबाइल की गंभीरता से जांच करनी चाहिए कि उसमें ऐसा क्या था, जिसके लिए उसने बिना भय के  इतना पानी बहा दिया, जिससे डेढ़ हजार एकड़ खेत की सिंचाई हो सकती थी और इस भीषण गर्मी के समय निस्तारी पानी उपलब्ध कराया जा सकता था।

नारायण चंदेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गढ़बो छत्तीसगढ़ की यह एक  बानगी है। भूपेश बघेल ने ऐसा नवा छत्तीसगढ़  गढ़ दिया है, जिसमें भ्रष्टाचार की बाढ़ आ गई है और भ्रष्टाचारी अपना करामाती मोबाइल खोजने के लिए बांध खाली कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के राज में हर तरह के घोटालों के साथ जो अनाज घोटाला हुआ है, क्या उसके सबूत उस मोबाइल में हैं, जिसके लिए इतना बड़ा कृत्य किया गया। 

सरकार को उस मोबाइल की जांच कराने के साथ ही खाद्य विभाग के इस निरीक्षक को न केवल तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करना चाहिए, बल्कि उसके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर फौरन गिरफ्तार किया जाना चाहिए उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकार में भ्रष्टाचार के तार उनके सचिवालय तक पहुंच गए। उनके करीबी अफसर जेल में हैं। शराब घोटाले में उनके आबकारी अफसर  ईडी की रिमांड में हैं। अब जिस खाद्य निरीक्षक ने मोबाइल फोन के लिए जलाशय खाली करवा दिया, वह खाद्य घोटाले की कड़ी हो सकता है, इससे इंकार नहीं किया जा सकता। यह सरकार घोटालों की सरकार है और छत्तीसगढ़ में नित नए भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड बना रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH