छत्तीसगढ़ - मेसर्स बंसल इंफ्रास्ट्रक्चर को किया गया ब्लैक लिस्टेड , FIR दर्ज कराने की तैयारी , जाने क्या है मामला

रायपुर , 27-05-2023 3:35:38 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मेसर्स बंसल इंफ्रास्ट्रक्चर को किया गया ब्लैक लिस्टेड , FIR दर्ज कराने की तैयारी , जाने क्या है मामला
रायपुर 27 मई 2023 - जल जीवन मिशन के संचालक द्वारा मेसर्स बंसल इंफ्रास्ट्रक्चर, रायपुर को राज्य के समस्त जिलों में जल जीवन मिशन से संबंधित सभी प्रकार के कार्यों के लिए ब्लैक लिस्ट किया गया है। साथ ही कोई निविदाकार यदि मेसर्स बंसल इन्फ्रास्ट्रक्चर के अनुभव प्रमाण पत्र का उपयोग ज्वाईंट वेंचर के रूप में करते हैं तो उन्हें भी अपात्र करने के निर्देश दिए गए हैं।

जल जीवन मिशन के अधिकारियों ने बताया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्यालय में उपलब्ध निविदा दस्तावेजों के अनुसार मेसर्स बंसल इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा पूर्व आमंत्रित मल्टीविलेज स्कीम की 12 निविदाओं में 08 ठेकेदारों के साथ र्ज्वाइंट वेंचर किया गया है। 

उक्त निविदाओं निविदाकारों द्वारा शपथ पत्र के साथ जो मेसर्स बंसल इंफ्रास्ट्रक्चर के अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न किये गये हैं, प्रथम दृष्टया त्रुटिपूर्ण होने की आशंका के कारण उन अनुभव प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए Executive Engineer, P.H. Division संबलपुर एवं भवानीपटना, ओडिशा को विशेष वाहक द्वारा भेजते हुए इसकी सूचना मिशन संचालक, जल जीवन मिशन, ओडिशा को दी गई।

कार्यपालन अभियंता, सम्बलपुर, ओडिशा के द्वारा अवगत कराया गया है कि मेसर्स बंसल इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा मल्टीविलेज स्किम के निविदाओं में संलग्न अनुभव प्रमाण पत्र- “Construction of Balance work for Supply of Drinking Water to Rairakhol & its adjoining areas from River Mahanadi at Kiakata” उनके कार्यालय द्वारा जारी नहीं किया गया है। इस प्रकार यह प्रमाणित होता है कि मेसर्स बंसल इंफ्रास्ट्रक्चर के द्वारा निविदा दस्तावेजों में फर्जी एवं कूटरचित अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न किया गया है, जो अत्यंत गंभीर अपराधिक कृत्य है। इस संबंध में जल जीवन मिशन द्वारा मेसर्स बंसल इंफ्रास्ट्रक्चर रायपुर के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही की जाएगी।

जल जीवन मिशन अंतर्गत ठेकेदार मेसर्स बंसल इंफ्रास्ट्रक्चर (पंजीयन क्र. CGeR13372) के द्वारा मल्टीविलेज योजनाओं की निविदाओं में फर्जी पेपर लगाकर ज्वाईट वेंचर्स दिये जा रहे हैं और भारी भरकम राशि की वसूली किये जाने की शिकायत भ्रष्टाचार निवारण समिति, रायपुर द्वारा प्राप्त शिकायती पत्र 12 मई 2023 के अनुसार मेसर्स बंसल इंफ्रास्ट्रक्चर के द्वारा जल जीवन मिशन की MVS योजनाओं जैसे - मंगलापासीद MVS (मे. गणेश कंस्ट्रक्शन), बिटकुली MVS (मे.संजय अग्रवाल), जेवरा-सिरसा MVS (मे. वेस्ट इंडिया कंपनी), कनेरी MVS (मे. सूर्या इंटरनेशनल), खरवाय MVS (मे. रेखचंद अग्रवाल), गिरौदपुरी MVS (मे. रत्ना खनिज उद्योग), समोदा-अछोला MVS (मे. जय बंजरंग कंस्ट्रक्शन), अगमधाम MVS (मे. राधेश्याम अग्रवाल) आदि लगभग सभी निविदाओं में ज्वाईंट वेंचर देकर निविदा में सांठ-गांठ किया किया गया है। इन सभी ठेकेदारों को भी नोटिस जारी किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH