छत्तीसगढ़ - कॉलेजों में इस बार होगा नया पाठ्यक्रम , लागू हो सकता है सेमेस्टर सिस्टम

रायपुर , 26-05-2023 3:58:20 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कॉलेजों में इस बार होगा नया पाठ्यक्रम , लागू हो सकता है सेमेस्टर सिस्टम
रायपुर 26 मई 2023 - छत्तीसगढ़ के कालेजों में इस वर्ष स्नातक पाठ्यक्रम में बदलाव करने की तैयारी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार कालेजों में सेमेस्टर सिस्टम भी लागू किया जा सकता है। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव भुवनेश यादव और आयुक्त शारदा वर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। अधिकारियों ने राज्यपाल को नए पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के 10 जिलों में रायपुर , दुर्ग , बिलासपुर , राजनांदगांव , कांकेर , महासमुंद , जगदलपुर , रायगढ़ , अंबिकापुर और कोरबा में अंग्रेजी माध्यम के कालेज खोले जाएंगे।

इसके अलावा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार प्रदेश के सभी कालेजों में स्नातक स्तर पर बीए , बीकाम , बीएससी समेत अन्य और स्नातकोत्तर स्तर पर एमए , एमकाम , एमएससी आदि कक्षाओं के पाठ्यक्रमों में बदलाव के बारे में जानकारी दी। प्रदेश के सभी कालेजों में एक समान पाठ्यक्रम होगा।

उच्च शिक्षा के अधिकारियों ने राज्यपाल को केंद्र सरकार की प्रोजेक्ट असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन में देश के प्रतिष्ठित स्काच सिल्वर अवार्ड मिलने की जानकारी दी अधिकारियों ने बताया कि किस तरह उन्होंने राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (नैक) से कालेजों का मूल्यांकन कराया। बतादें कि प्रदेश में नैक से मूल्यांकन की पात्रता रखने वाले 211 में से 197 कालेजों का मूल्यांकन कराकर छत्तीसगढ़ देशभर में अव्वल रहा है।

इसके अलावा उच्च शिक्षा में लड़कियों को प्रोत्साहन देने के लिए 26 कन्या कालेज का संचालन किया जा रहा है। अन्य कालेजों में सह-अध्ययन की सुविधा है। वर्ष 2018-19 में जहां 91,982 छात्रों की तुलना में 1,34,391 छात्राओं ने कालेज में दाखिला लिया वहीं 2022-23 में यह बढ़कर छात्रों की संख्या 1,28,310 व छात्राओं की संख्या 2,06,829 हो गई है, जो की छात्रों की तुलना में छात्राओं का संख्या 61 प्रतिशत अधिक है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH