छत्तीसगढ़ की राजनीति में हुई नए डायलॉग की एंट्री , साय ने रमन पर चिपकाया यह मशहूर डायलॉग

रायपुर , 25-05-2023 5:24:01 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ की राजनीति में हुई नए डायलॉग की एंट्री , साय ने रमन पर चिपकाया यह मशहूर डायलॉग
रायपुर 25 मई 2023 - छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद अब भाजपा के खिलाफ मुखर हैं. साय ने राहुल गांधी की मांग का समर्थन करते हुए नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कराने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. इसके बाद बुधवार रात सोशल मीडिया में फिल्मी अंदाज में बीजेपी को नसीहत देने के साथ ही किसी नई जांच का इशारा भी कर दिया है।

दरअसल, साय ने अपने पोस्ट में हिंदी सिनेमा का एक मशहूर डायलॉग चिपकाया है. उन्होंने लिखा है कि जिनके घर कांच के होते हैं, वे दूसरों के घर पत्थर नहीं मारते. इसके बाद कविता के अंदाज में लिखा है, घर घर जाबो खोजबो मोबाइल आऊ खोजबो जनता के कई सौ करोड़ के पोल, मोबाइल तो दूर खोखा भी नई दिखथे, केतना तैं फेंकवा देहे माटी के मोल।

जानकारों के मुताबिक साय का इशारा मोबाइल बांटने की योजना की तरफ है. 2018 के चुनाव से पहले रमन सरकार यह योजना लाई थी, जिसमें महिलाओं को स्मार्ट फोन बांटे गए थे. इसे चुनाव जीतने के बड़े कार्ड के रूप में देखा जा रहा था. हालांकि सारे मोबाइल नहीं बंट पाए और भाजपा को इससे कोई फायदा नहीं हुआ।

साय ने अगली लाइन में लिखा है, रतनजोत से कतकी डीजल बनाए अऊ कतकी करोड़ के होईस झोल. बहुत जल्दी तोर पारी भी आवथे संगी, थोड़ा सा तोल मोल के बोल. रमन सरकार में रतनजोत से डीजल बनाने की योजना पर बड़ी राशि खर्च की गई थी. हालांकि बाद में यह योजना फेल हो गई. साय ने कविता के माध्यम से इन दोनों मुद्दों को लेकर कांग्रेस द्वारा आने वाले समय में अभियान की ओर इशारा कर दिया है।

बता दें कि बीजेपी लगातार राज्य सरकार पर हमलावर है और कांग्रेस सरकार द्वारा भी पलटवार किया जा रहा है. चावल, शराब, गौशालाओं में गायों की मौत जैसे मुद्दों पर कांग्रेस बड़ा आरोप लगा चुकी है. भाजपा के नेता कार्यकर्ता राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना गोठान में जाकर पोल खोल अभियान चला रही है. इसके जवाब में कांग्रेस भी आंदोलन खड़ा कर सकती है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH