CGPSC विवाद - विरोध में कल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन , शोकपत्र हुआ सोशल मीडिया में वायरल

रायपुर , 24-05-2023 10:56:08 PM
Anil Tamboli
CGPSC विवाद - विरोध में कल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन , शोकपत्र हुआ सोशल मीडिया में वायरल
रायपुर 24 मई 2023 - छत्तीसगढ़ में राज्य लोक सेवा आयोग (CGPSC) का रिजल्ट आते ही राजनीती भी शुरू हो गई है। CGPSC के नतीजे में भाई-भतीजावाद को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। जिसके विरोध में पिछले 12 दिनों से जगह-जगह प्रदर्शन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री निवास घेराव का सिलसिला भी चल रहा है। 

इसी कड़ी में 25 मई की शाम 06 बजे राजधानी के कलेक्ट्रेट चौराहा बाबा साहेब अंबेडकर प्रतिमा के सामने एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। इसका शोक संदेश पत्र सोशल मीडिया में वायरल है। शोक संदेश में लिखा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में न्याय और व्यवस्था की मृत्यु हो चुकी है। CGPSC 2021 परिणाम के दौरान हुए इत्तफाक के बाद CGPSC परीक्षा में हुए घोटाले को लेकर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। आप सभी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने विचार प्रदेश की गूंगी बहरी और अंधी सरकार तक पहुंचाए। 

कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने मंगलवार को रायपुर SP से CGPSC अभ्यर्थियों को भड़काने, उकसाने की शिकायत की है। उन्होंने दो पेज के अपनी शिकायत में भाजयुमो और भाजपा के प्रदेश महामंत्री ओ पी चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है , विनोद तिवारी ने मांग की है कि CGPSC अभ्यर्थियों को आंदोलन के लिए उकसाने, नकारात्मकता फैलाने और भयभीत किए जाने की लगातार कोशिश हो रही है। 

CGPSC में भर्ती परिणामों में गड़बड़ी का आरोप लगाकर BJP अब सड़क पर उतर रही है। बीजेपी का आरोप है कि CGPSC के रिजल्ट में नेताओं, अधिकारियों और उद्योगपतियों के बच्चों को चयनित किया गया है। पूरे मामले में पूर्व CM रमन सिंह का कहना है कि बड़े बड़े अधिकारियों, नेताओं और उद्योगपतियों के बच्चे ही इस परीक्षा में पास हुए हैं। 

वहीं रमन सिंह रिजल्ट को अद्भुत बताया है। रमन सिंह का कहना है कि टॉप 20 में वे लोग आ रहे हैं, जो अद्भुत प्रतिभावान है। पहली बार ऐसा हुआ है कोई अनुसूचित जाति या पिछड़ी जाति का बच्चा CGPSC की पारदर्शिता में उंगली उठाने का काम कर रहा है। लाखों बच्चों का भविष्य खतरे में है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH