छत्तीसगढ़ - NSUI के प्रदेश सचिव पर जानलेवा हमला , एम्स हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

रायपुर , 24-05-2023 6:57:17 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - NSUI के प्रदेश सचिव पर जानलेवा हमला , एम्स हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती
रायपुर 24 मई 2023 - राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। बदमाश इतने बेखौफ हो गए हैं कि छोटी-छोटी बात पर खुलेआम चाकू से हमले कर रहे हैं। ताजा मामला मंगलवार की रात का है। यहां डीडी नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने NSUI के प्रदेश सचिव मेहताब हुसैन पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल मेहताब हुसैन को एम्‍स अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला डीडी नगर थाने का है पुलिस के मुताबिक NSUI प्रदेश सचिव मेहताब हुसैन मंगलवार की रात करीब आठ बजे ओम चौक के पास अपने कुछ दोस्‍तों के साथ खड़े थे। तभी वहां बदमाश ओम दुबे और उसका एक साथी रवि आया और शराब के लिए पैसे की मांग करने लगा। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि ओम दुबे ने पास की दुकान से कैंची नुमाचीज से मेहताब पर वार कर दिया। हमले में मेहताब घायल हो गया। घटना के बाद ओम दुबे और उसका साथी वहां से फरार हो गए। मेहताब ने डीडीनगर पुलिस थाना में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। देर रात तक डीडी नगर पुलिस ने ओम दुबे और उसके साथी रवि को पकड़ लिया।

ओम दुबे आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ थाने में मारपीट के दस से अधिक मामले दर्ज हैंं। अगस्त 2022 में 307 के मामले में डीडी नगर पुलिस ने ही उसे जेल भेजा था, जो जेल से नौ महीने बाद 15 दिन पहले जेल से छूटा है। आरोपी ओम दुबे डीडी नगर थाने के गुंडा बदमाश लिस्ट में है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH