छत्तीसगढ़ - 20 हजार की चोरी मामले में 41 लाख जब्त , प्रार्थी ने पुलिस को दिया यह ऑफर , आयकर विभाग ने शुरू की जांच

रायपुर , 23-05-2023 10:03:53 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 20 हजार की चोरी मामले में 41 लाख जब्त , प्रार्थी ने पुलिस को दिया यह ऑफर , आयकर विभाग ने शुरू की जांच
बिलासपुर 23 मई 2023 - पुलिस ने पिछले दिनों हुई महज 20 हजार रुपए और दो सोने के हार की चोरी के रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा किया है. इस वारदात को अंजाम देने वाले चोरों तक जब पुलिस पहुंची तो उनकी भी आंखे फटी की फटी रह गई, क्योंकि चोरों के पास से करीब 45 लाख रूपए के कैश और गहने मिले. मामला यही खत्म नहीं हुआ. चोरों ने एक फिल्मी कहानी के तहत पुलिस को पूरा गुमराह किया, लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो पाए. पुलिस ने आरोपियों के पास से 41 लाख 20 हजार रुपए कैश और अन्य ज्वेलरी बरामद की है।

हुआ दरअसल कुछ यूं कि सिविल लाइन क्षेत्र के अभिषेक नगर फेस 1 में रहने वाली सरोजनी साहू पति तुलसीराम (30) गृहिणी हैं, उन्होंने थाने में शिकायत दायर करते हुए बताया था कि, रविवार की सुबह वे अपने परिवार के साथ वाटरपार्क गई हुई थीं. कुछ ही देर बाद उनके पड़ोसी ने फोन पर सूचना दी कि उनके घर में चोरी हो गई है. वे तुरंत परिवार के साथ वापस घर लौटीं. वापस आने पर घर का ताला टूटा मिला और घर का सारा सामान बिखरा हुआ था. पीड़िता के मुताबिक घर से नगदी रकम 20 हजार रुपए व सोने के कुछ जेवर गायब थे. जिसकी रिपोर्ट उसने दर्ज कराई।

इस चोरी की पड़ताल बिलासपुर पुलिस ने शुरू की तो उसमें 3 संदिग्ध CCTV फुटेज में मिले. जिनके पास से 45 लाख रुपए के गहने और कैश मिले. इसके बाद पुलिस ने प्रार्थी को बुलाया. प्रार्थी ने पुलिस को ऑफर दिया कि आरोपी के पास से जो गहने मिले है वो शो न किया जाए और इसके एवज में पुलिस चाहे तो आधे गहने और कैश रख ले. पुलिस ने प्रार्थी को और टटोला और पूछा कि कुल कैश और गहने कितनों के थे. इसके बाद फिल्मी स्टाइल की कहानी शुरू होती है

प्रार्थी ने बताया कि चोरी करीब 65 से 70 लाख रुपयों के कैश और ज्वेलरी की हुई थी. ये सुनकर पुलिस का माथा और चकरा गया. क्योंकि आरोपियों के पास से बड़ी आसानी से केवल 45 लाख रुपए के कैश और गहने मिले थे. इसके बाद पुलिस ने फिर आरोपियों से इस मामले में सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि उक्त चोर तो मात्र डमी थे और इस खेल के मास्टर माइड दो और लोग है. जिन्होंने ये प्लान बनाया कि घर से माल साफ करेंगे और संभवतः पैसा दो नंबर का है, इसलिए यदि वे पकड़ाते भी है तो उन्हें 45 लाख रुपए पुलिस को जब्त करने देने है और बाकी के 20-25 लाख रुपए की जानकारी तो वैसे भी प्रार्थी पुलिस को देगी नहीं. वहीं इस मामले में अब आयकर विभाग और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रहे है कि ये पैसे असल में किसका है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH