छत्तीसगढ़ - भाजपा में बड़ा फेरबदल , हटाये गए जिलाध्यक्ष और संगठन प्रभारी

रायपुर , 23-05-2023 8:08:12 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भाजपा में बड़ा फेरबदल , हटाये गए जिलाध्यक्ष और संगठन प्रभारी
रायपुर 23 मई 2023 - छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए अब 6 महीने का समय शेष है और भाजपा में अंदरूनी विवाद की स्थिति सतह पर आने लगी है. इसी तरह के एक विवाद के कारण रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष अभिनेष कश्यप (बॉबी) और जिले के संगठन प्रभारी प्रहलाद रजक को हटा दिया गया है।

जो खबरें आ रही हैं, उसके मुताबिक बॉबी कश्यप संगठन से असंतुष्ट थे, जबकि उनके तल्ख रवैए के कारण पार्टी के वरिष्ठ नेता भी नाराज थे. इस कारण उन्हें बदलकर नई नियुक्तियां कर दी गई हैं. बॉबी कश्यप के स्थान पर टंकराम वर्मा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, अशोक पांडेय को जिले का संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है. बॉबी को प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

भाजपा नेताओं के मुताबिक रायपुर ग्रामीण जिले में हर गतिविधि और नियुक्तियों में बॉबी अपना हस्तक्षेप चाहते थे. मोर्चा-प्रकोष्ठ में भी उनसे पूछे बिना किसी को शामिल करने पर आपत्ति किया करते थे. जिले के प्रभारी प्रहलाद रजक के साथ उनका बर्ताव अच्छा नहीं था. प्रदेश सह प्रभारी की ओर से उन्हें एक नेता को जिले के कोर ग्रुप में लेने की सिफारिश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसलिए अस्वीकार कर दिया क्योंकि नेता रायपुर शहर के रहने वाले थे।

दूसरा पहलू यह है कि हाल ही में गौठान के कार्यक्रम में बॉबी को प्रेस कांफ्रेंस में नहीं बैठाया गया. वे पीछे खड़े रहे. मीडिया प्रभारी वहां मौजूद थे, उन्होंने भी इस बात को नजरअंदाज किया. इससे बॉबी नाराज थे. इसी प्रदर्शन के दौरान रायपुर ग्रामीण जिले के एक कार्यकर्ता से मारपीट हुई थी, लेकिन कोई भी नेता उस कार्यकर्ता के पक्ष में खड़ा नहीं हुआ. प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा उनके साथ थाने गए, जबकि बाकी लौट गए थे।
छत्तीसगढ़ - भाजपा में बड़ा फेरबदल , हटाये गए जिलाध्यक्ष और संगठन प्रभारी

ताज़ा समाचार

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH