छत्तीसगढ़ - दुबई से लौटा कबाड़ी , पुलिस ने शुरू की तलाश , जाने क्या है मामला

रायपुर , 22-05-2023 8:07:30 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दुबई से लौटा कबाड़ी , पुलिस ने शुरू की तलाश , जाने क्या है मामला
रायपुर 22 मई 2023 - IPL क्रिकेट सट्टा चलाने के लिए कुख्यात महादेव एप का कारोबार फिर से रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में फैल गया है। इस नेटवर्क से जुड़ा एक कबाड़ी कुछ दिन पहले ही दुबई से लौटा है। पुलिस इस कबाड़ी की तलाश कर रही है।

पुलिस के जानकार सूत्रों ने बताया कि यह कबाड़ी ही शहर में महादेव एप की ID का सौदा करता है और उसके कहने पर ही बुकियों और खाइवाल को ID दिया जाता है और बंद किया जाता है कबाड़ी के यहां आते ही फिर से महादेव एप नेटवर्क से जुड़े सटोरिए सक्रिय हो गए है। इधर पुलिस ने भी क्रिकेट सट्टा खेलने और खिलाने वालों पर कार्रवाई तेज कर कर दी है हालांकि अब तक पकड़े गए सटोरिए दूसरे सट्टेबाजों के नेटवर्क से जुड़े हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रायपुर सहित दुर्ग-भिलाई , बिलासपुर , तिल्दा-नेवरा , भाटापारा , महासमुंद , धमतरी , रायगढ़ , अंबिकापुर , जगलदपुर , राजनांदगांव , कबीरधाम आदि शहरों में महादेव और अरुण सक्ती की ID से रोज करोड़ों का क्रिकेट सट्टे का कारोबार चलने की जानकारी मिली है। इन दोनों एप से जुड़े कई बड़े खाईवाल और बुकी शहर में छिपे हुए हैं इनकी तलाश की जा रही है।

IPL क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होते ही आनलाइन सट्टे का कारोबार बढ़ा है। जानकारों की माने तो पिछले साल की अपेक्षा आनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलने वालों की संख्या भी बढ़ी है। यही वजह है कि कई महादेव , बैटमेन , अरुण सक्ती आदि एप की ID लेकर सटोरिए मोबाइल व लैपटाप पर करोड़ों का सट्टा बुकिंग ले रहे है।

पुलिस के मुताबिक जिस कबाड़ी की तलाश है वह मौदहापारा इलाके का रहने वाला है। वह पिछले महीने दुबई गया था। वहां करीब दस दिन रहने के बाद शहर लौटने के बाद से महादेव एप का ID देकर करोड़ो के सट्टे का दांव लगवा रहा है। बताया जा रहा है कि एप से सट्टे के कारोबार को बढ़ाने के लिए कबाड़ी को दुबई में मोटी रकम दी गई है। वहीं विधानसभा इलाके के एक रेस्टोरेंट संचालक का नाम भी सामने आया है उसके बैक खाते में लाखों रूपये ट्रांसफर किए गए है।

सोर्स -ND

ताज़ा समाचार

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH