अफसरों के बच्चों के चयन पर विवादों के घेरे में CGPSC , भाजपा ने की राजभवन और CBI से की शिकायत

रायपुर , 18-05-2023 4:39:46 AM
Anil Tamboli
अफसरों के बच्चों के चयन पर विवादों के घेरे में CGPSC , भाजपा ने की राजभवन और CBI से की शिकायत
रायपुर 17 मई 2023 - छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ( CGPSC ) की राज्य सेवा परीक्षा 2021 की चयन सूची विवादों में घिर गई है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने राजभवन और CBI से शिकायत कर दावा किया है कि अधिकारियों-नेताओं के बेटे-बेटियों को नियुक्ति दी जा रही है।

रिजल्ट में सरनेम छुपाकर CGPSC के अध्यक्ष ने अपने रिश्तेदार को डिप्टी कलेक्टर बनाया है। साहिल जो कि DSP बने हैं, उनका सरनेम छुपाया गया है सुनीता जोशी, श्रम पदाधिकारी अध्यक्ष की भांजी है। इसी के साथ PSC के सचिव के पुत्र के भी डिप्टी कलेक्टर बनने पर आपत्ति की है। मामले में CGPSC अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है।

भाजपा के आरोप पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार कर कहा कि यदि कोई किसी राजनेता या ब्यूरोक्रेट्स के परिवार से चयनित हो रहा है तो यह कोई अपराध नहीं है। भाजपा जिस तरह से आरोप लगा रही है और जिस तरह से इंटरनेट मीडिया में जो बातें कही जा रही हैं वह बेहद दुर्भाग्यजनक है। यदि भाजपा के पास कोई तथ्य है तो उसे सामने लाएं, जांच कराएंगे। माहौल खराब नहीं करना चाहिए। मेरे पास भी भाजपा के शासनकाल चयनित अभ्यर्थियों के भी नाम है। अगर उनको उजागर करेंगे तो उनका भी मन खराब होगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि प्रदेश का युवा खुद को ठगा महसूस कर रहा है। पीएससी की चयन सूची को देखकर यह साफ हो गया है कि यह छत्तीसगढ़ की युवा प्रतिभाओं के साथ सीधी-सीधी धोखाधड़ी है, छल है, अन्याय है। 18 मई को भाजयुमो लोक सेवा आयोग के दफ्तर का घेराव करेगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH