मंगलवार को सक्ती का तापमान रहा रिकॉर्ड स्तर पर , गर्मी से बेहाल हुए लोग , देखे प्रमुख शहरों का तापमान

रायपुर , 17-05-2023 5:23:57 PM
Anil Tamboli
मंगलवार को सक्ती का तापमान रहा रिकॉर्ड स्तर पर , गर्मी से बेहाल हुए लोग , देखे प्रमुख शहरों का तापमान
रायपुर 17 मई 2023 - छत्तीसगढ़ में मंगलवार को भी लू का कहर जारी रहा. रायगढ़ जिले में 45.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है. मंगलवार को अधिकांश शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा. हालांकि एक द्रोणिका उत्तर बिहार से मध्य छत्तीसगढ़ तक औसत समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक बनी हुई है. इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. वज्रपात भी हो सकता है।

प्रदेश में लगातार दूसरे दिन पारा 45 डिग्री सेल्सियस से पार हो गया. सोमवार को सक्ती और मंगलवार को रायगढ़ में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा. डूमरबहार में न्यूनतम 20.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा. यह स्थिति अगले पांच दिनों तक बनी रहेगी. हालांकि द्रोणिका के प्रभाव से एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. रायपुर मौसम केंद्र के मुताबिक अगले पांच दिनों में बिलासपुर और सरगुजा संभाग में बारिश की संभावना कम है. रायपुर संभाग के अंतर्गत गरियाबंद और धमतरी में 19 तारीख को एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. इसी तरह दुर्ग संभाग के अंतर्गत बालोद में 19 और राजनांदगांव में 20 तारीख को बारिश संभव है।

बस्तर संभाग में 17 से लेकर 20 मई तक बारिश की स्थिति बन रही है. बस्तर संभाग के अंतर्गत बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा में 17 से 20 मई तक बारिश हो सकती है. इसी तरह कोंडागांव और नारायणपुर में 18, 19 और 20 मई को बारिश के आसार हैं।

राजधानी रायपुर में बुधवार को बादल छाए रहेंगे. राजधानी का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

प्रमुख जिलों में तापमान :-

कोरिया – 40.3 ॰C

सरगुजा – 41.6 ॰C

जशपुर – 41.1 ॰C

कोरबा – 42.2 ॰C

सक्ती – 44.8 ॰C

बिलासपुर – 43.8 ॰C

रायगढ़ – 45.1 ॰C

मुंगेली – 44.3 ॰C

बलौदाबाजार – 43.8 ॰C

रायपुर – 42.2 ॰C

कबीरधाम – 40.4 ॰C

दुर्ग – 41.0 ॰C

राजनांदगांव – 41.0 ॰C

बालोद – 42.2 ॰C

कांकेर – 40.4 ॰C

नारायणपुर – 38.8 ॰C

बस्तर – 40.6 ॰C

दंतेवाड़ा – 41.1 ॰C

बीजापुर – 41.5 ॰C

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH