छत्तीसगढ़ - नौकरानी से रेप करने में हुआ नाकाम तो हत्या कर लाश को फंदे पर लटकाया , PM में हुआ खुलासा

रायपुर , 16-05-2023 11:05:34 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नौकरानी से रेप करने में हुआ नाकाम तो हत्या कर लाश  को फंदे पर लटकाया , PM में हुआ खुलासा
रायपुर 16 मई 2023 - तीन साल पहले सिमरन सिटी के एक मकान में युवती की संदिग्ध मिली लाश मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। नौकरानी से दुष्कर्म में नाकाम होने के बाद मालिक ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस से बचने के डर से आरोपी ने युवती के शव को फंदे पर लटका दिया था।

दरअसल ये पूरा मामला 2020 और टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। 21 वर्षीय कुमारी काजल ठाकुर निवासी रानीतराई दुर्ग की रहने वाली थी। तीन साल पहले रायपुर सिमरन सिटी निवासी आशीष दत्ता के यहां झाड़ू पोछा का काम करती थी और वहीं रहती थी। 16 अप्रैल को युवती की लाश आशीष दत्ता के घर के छत पर फंदे से लटकी मिली थी। घटना की शिकायत आशीष ने टिकरापारा थाने में की थी। शव के पोस्टमार्टम के बाद तकनीकी समस्या के चलते मृत युवती की पीएम रिपोर्ट आने में तीन साल लग गए। रिपोर्ट आने पर युवती के मौत का कारण गला दबाकर हत्या की बात सामने आई। SSP प्रशांत अग्रवाल ने मामले में क्राइम SP अभिषेक माहेश्वरी, ASP डीसी पटेल को जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए।

पुलिस और सायबर सेल की टीम ने संदेह के आधार पर मकान मालिक को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में ज्यादा देर आरोपी आशीष दत्ता पुलिस को गुमराह नहीं कर पाया और हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि घटना के समय उसकी पत्नी और बेटी कोलकाता गये हुए थे। इस दौरान नौकरानी को अकेले देखकर उसकी नियत खराब हो गई। 16 अप्रैल 2020 को उसने नौकरानी से दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी आक्रोशित हो गया और युवती की गला दबाकर हत्या कर दी।

घटना के बाद पकड़े जाने के डर से शव को फंदे पर टांगकर सुसाइड बताते हुए खुद पुलिस को कॉल कर इसकी जानकारी टिकरापारा थाने को दी थी। फिलहाल पुलिस ने 302 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH