विवादों में घिरी CGPSC की भर्ती , नतीजो पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने उठाये सवाल

रायपुर , 16-05-2023 10:28:42 PM
Anil Tamboli
विवादों में घिरी CGPSC की भर्ती , नतीजो पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने उठाये सवाल
रायपुर 16 मई 2023 - CGPSC नतीजे पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि, CGPSC का अद्भुत रिजल्ट आया है। टॉप 20 में वे लोग आ रहे हैं, जो अद्भुत प्रतिभावान है। बड़े-बड़े अधिकारियों के बच्चे उद्योगपति के बच्चे आए हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कोई अनुसूचित जाति या पिछड़ी जाति का बच्चा CGPSC की पारदर्शिता में उंगली उठाने का काम कर रहा है। लाखों बच्चों का भविष्य खतरे में है। उन्होंने कहा कि, यदि आरोप सही साबित होते हैं तो छत्तीसगढ़ का सबसे पवित्र संस्थान भी दूषित होगा।

बता दे कि कि हाल ही में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा CGPSC के जारी परीक्षा परिणाम में खुलकर गड़बड़ी सामने आयी है। इसके विरोध में ABVP के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर में जमकर हंगामा के साथ नारेबाजी की। आंदोलन के दौरान CGPSC चेयरमैन का पुतला फूंकने की भी तैयारी थी, लेकिन हंगामा और विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पुतला छीन लिया। जिस पर कार्यकर्ताओं और पुलिस के जमकर झुमाझटकी हुई।

CGPSC परीक्षा का परिणाम जारी होने के साथ ही चहेतों का चयन करने का आरोप लगने लगे हैं। यह भी आरोप है कि मेरिट लिस्ट में सातवें स्थान पर चेयरमैन के करीबी रिश्तेदार का चयन हुआ है, जो नियमों के खिलाफ है। नियम तो यह भी है कि चेयरमैन का बेटा या बेटी PSC की परीक्षा में बैठने के लिए पात्रता नहीं रखते। लेकिन, आयोग ने इसे छिपाते हुए रिजल्ट जारी किया, तब उनका नाम सूची में नहीं था। ऐसी गड़बड़ियों के विरोध में कार्यकर्ताओं ने प्रतियोगियों के साथ मिलकर गांधी चौक में विरोध-प्रदर्शन किया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर मंत्री हेमांशु कौशिक ने कहा कि, जब से कांग्रेस की सरकार आई है, तब से CGPSC की परीक्षा में गड़बड़ियां सामने आ रही है। रिजल्ट आने के बाद पता चलता है कि नेताओं और अफसरों के करीबी टॉप सूची में आ जाते हैं, जो चयन प्रक्रिया में संदेह को बताता है।

परिषद के विभाग संयोजक आयुष तिवारी ने कहा कि प्रशासनिक अफसरों के चयन परीक्षा में इस प्रकार से लगातार गड़बड़ियां सामने आने से कठिन मेहनत कर तैयारी करने वाले छात्रों में आक्रोश है। कठिन परिश्रम और योग्यता के अनुसार परीक्षा दिलाने के बाद भी होनहार प्रतियोगियों को प्रमुख पदों से वंचित होना पड़ रहा है। वहीं प्रमुख पदों पर पैसों का लेनदेन कर अयोग्य उम्मीदवारों का चयन कर लिया जाता है।

पदाधिकारियों ने परीक्षा और चयन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। विरोध-प्रदर्शन में विभाग संगठन मंत्री यज्ञदत्त वर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शुभम पाठक, महानगर सह मंत्री जितेंद्र साहू, दुष्यंत साहू, अतिंद्र टी अभिषेक जायसवाल, आशीष, प्रदीप, अजय दुबे, के. सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH