छत्तीसगढ़ - PCC चीफ और मंत्रीमंडल में फेरबदल पर आज लग सकती हैं मुहर ???

रायपुर , 16-05-2023 9:34:42 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - PCC चीफ और मंत्रीमंडल में फेरबदल पर आज लग सकती हैं मुहर ???
रायपुर 16 मई 2023 - कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद अब केंद्रीय नेतृत्व का पूरा फोकस छत्तीसगढ़ पर हैं। ऐेसे में आज छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा के सीएम हाउस में चल रही बड़ी बैठक से साफ हैं कि पीसीसी चीफ के साथ ही खराब परफार्मेस वाले मंत्रियों को लेकर संगठन बड़ा निर्णय ले सकता हैं।

गौरतलब हैं कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गयी हैं। ऐसे में प्रदेश में चल रही राजनीति को और भी ज्यादा मजबूत बनाने के लिए बड़े निर्णय लिये जा सकते हैं। कर्नाटक चुनाव के पहले से ही पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम को बदलकर उन्हे अहम जवाबदारी दिये जाने की बात सामने आ रही थी। ऐसे में अब कयास लगाये जा रहे हैं कि आज के इस मैराथन बैठक में प्रदेश की राजनीति हालातों पर चर्चा के बाद बड़े निर्णय लिये जा सकते हैं। अंदर खाने की माने तो बस्तर से आने वाले पीसीसी चीफ मोहन मरकाम कद्दावर आदिवासी नेता हैं। ऐसे में बस्तर में आदिवासी वोटो को जुटाने के लिए मोहन मरकाम को मंत्रीमंडल में शामिल कर अहम जिम्मेदारी दी जा सकती हैं। वही दूसरी तरफ प्रदेश में कई ऐसे मंत्री भी हैं जिनका परफार्मेंस अच्छा नही रहा और अक्सर वो विवादों में भी रहे। लिहाजा ऐसे मंत्रियों को साइड करते हुए अन्य जिम्मेदारी देकर जनता के बीच माहौल को बेहतर बनाने का प्रयास भी किया जा सकता हैं।

गौरतलब हैं कि मुख्यमंत्री निवास में बैठक को काफी गोपनीय रखा गया है। सूत्र बताते हैं कि मीटिंग रूम में कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के अलावे अन्य कोई नहीं है। वहीं बैठक में करीब डेढ़ घंटे तक मौजूद रहने के बाद रूद्र कुमार गुरू बैठक से बाहर निकल चुके हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक बार फिर संगठन और मंत्रीमंडल में बड़ी फेरबदल के कयास तेज हो गये हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती -  दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH