छत्तीसगढ़ - देसी शराब बनाने वाले के घर मिले 28 करोड़ के जेवर , अधिकारियों ने दी जानकारी

रायपुर , 16-05-2023 2:04:22 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - देसी शराब बनाने वाले के घर मिले 28 करोड़ के जेवर , अधिकारियों ने दी जानकारी
रायपुर 15 मई 2023 - छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले की जांच कर रही ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने एक नया खुलासा किया है. ईडी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है कि छापों में एक देसी शराब डिस्टलर के घर से 28 करोड़ के जेवर बरामद हुए हैं. इसे सीज किया गया है. हालांकि ईडी ने डिस्टलर का नाम उजागर नहीं किया है. इसी तरह कारोबारी अनवर ढेबर द्वारा नवा रायपुर में जॉइंट वेंचर के नाम पर 53 एकड़ जमीन अधिग्रहित करने का भी खुलासा किया है, जिसकी कीमत 21.60 करोड़ बताई जा रही है. ईडी ने आरोप लगाया है कि यह जमीन अवैध कमाई से खरीदी गई है।

ईडी ने कथित शराब घोटाले मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें अनवर ढेबर, नितेश पुरोहित, त्रिलोक सिंह ढिल्लन और एपी (अरुण पति) त्रिपाठी शामिल हैं. इन चारों आरोपियों को सोमवार को स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत की अदालत में पेश किया गया, जहां से चारों को चार दिन की ईडी की हिरासत में भेज दिया गया है. इससे पहले ढेबर को पहले चार दिन, फिर पांच दिन की रिमांड मंजूर की गई थी।

ईडी ने बताया है कि एपी त्रिपाठी इंडियन टेलीकॉम सर्विस के अधिकारी हैं और पिछले 7 साल से छत्तीसगढ़ में पदस्थ हैं. यहां आबकारी विभाग में विशेष सचिव और शराब वितरण कंपनी के एमडी थे. त्रिपाठी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है. ईडी ने बताया है कि मुंबई में छापे के दौरान शेयर ट्रेडिंग कंपनी में एक करोड़ के इन्वेस्टमेंट का पता चला है. यह इन्वेस्टमेंट अरविंद सिंह और पिंकी सिंह के नाम पर किया गया है. इसे ईडी ने फ्रीज कर दिया है. इसी तरह त्रिलोक सिंह ढिल्लन के यहां छापे में 27.5 करोड़ रुपए के फिक्स डिपॉजिट की जानकारी सामने आने के बाद फ्रीज किया गया है. हाल के छापों में 20 लाख रुपए और दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

सोर्स - NPG

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH