शिक्षक बनने टूट पड़े अभ्यर्थी , तीन दिन में 55 हजार आवेदन , सर्वाधिक आवेदन सहायक शिक्षक के लिए

रायपुर , 09-05-2023 6:44:01 PM
Anil Tamboli
शिक्षक बनने टूट पड़े अभ्यर्थी , तीन दिन में 55 हजार आवेदन , सर्वाधिक आवेदन सहायक शिक्षक के लिए
रायपुर 09 मई 2023 - आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ में भर्तियों की बाढ़ आ गई है। कोविड और आरक्षण के फेर में तीन साल से विभिन्न भर्तिया लटकी हुई थीं। कुछ के एग्जाम होने के बाद रिजल्ट नहीं निकल पाए थे तो कुछ विज्ञापन निकलने की शक्ल में थे। तब तक आरक्षण का ब्रेकर आ गया। मगर अब आरक्षण का लोचा खतम होने के बाद सरकारी मशीनरी हरकत में आ गई है तो परीक्षा लेने वाली दोनों एजेंसिया पीएससी और व्यापम ने भी परीक्षा कराने कमर कस लिए हैं। पता चला है, 27 से 30 हजार पदों पर भर्तियां होनी है। सरकार द्वारा इसे मिशन मोड में करने के निर्देश दिए गए हैं। आचार संहिता से पहले याने सितंबर तक ये सारे प्रॉसेज कंप्लीट कर लिए जाएंगे। ताकि, आचार संहिता के झंझावत में ये भर्तियां अटक मत जाएं।

बहरहाल, शिक्षकों के साढ़े बारह हजार पदों के लिए 6 मई से ऑनलाइन आवदेन लिए जा रहे हैं। इस तीन दिन में 55 हजार से अधिक आवदेन आ गए हैं। इनमें सबसे अधिक सहायक शिक्षक पद के लिए 27740, शिक्षक पद के लिए 23422 और व्याख्याता के लिए 4866 आवेदन कल 8 मई की शाम तक जमा हो गए हैं। 

सहायक शिक्षक के लिए मैट्रिक शैक्षणिक योग्यता है और शिक्षक के लिए ग्रेजुएशन। इसीलिए इन दोनों में सबसे अधिक आवेदन आए हैं। व्यापम के चेयरमैन डॉ. आलोक शुक्ला ने NPG को बताया कि हफ्ते भर के भीतर शिक्षक भर्ती परीक्षा के टाईम टेबल घोषित कर दिए जाएंगे। 

ज्ञातव्य है, व्यापम ने अभी परीक्षा का संभावित डेट 10 जून दिया है। मगर अब फायनल प्रोग्राम जारी हो जाएगा। व्यापम की कोशिश है कि अगस्त तक पूरी प्रक्रिया कंप्लीट हो जाए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH