छत्तीसगढ़ - मालगाड़ी ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर , मेंटेनेंस कार्य के दौरान हुआ हादसा
रायपुर , 09-05-2023 3:29:12 PM
रायपुर 09 मई 2023 - रायपुर में एक ट्रेन और ट्रैक्टर की टक्कर से हादसा हो गया । मालगाड़ी उसी पटरी पर आ गई जिस पटरी पर पहले से ट्रैक्टर मौजूद था। इस हादसे के बाद अब रेलवे के कर्मचारी ट्रैक्टर को हटाने का काम कर रहे हैं। यह हादसा रायपुर के फाफाडीह इलाके से गुजरने वाली वॉल्टेयर लाइन पर हुआ।
दरअसल रायपुर स्टेशन के आस-पास पटरियों पर मेंटेनेंस का काम चल रहा है । जिस ट्रैक्टर से ट्रेन टकराई वह दरअसल रेलवे के काम पर ही लगा हुआ था । इस ट्रैक्टर के पहिए बदलकर इसे ट्रैक पर चलाने का काम किया जा रहा था । जिस ट्रैक पर ट्रैक्टर था वही मालगाड़ी आ गई और इस वजह से दोनों की टक्कर हो गई। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है। फाफाडीह इलाके से गुजरने वाली वॉल्टेयर लाइन पर हुआ। दरअसल रायपुर स्टेशन के आस-पास पटरियों पर मेंटेनेंस का काम चल रहा है । जिस ट्रैक्टर से ट्रेन टकराई वह दरअसल रेलवे के काम पर ही लगा हुआ था । इस ट्रैक्टर के पहिए बदलकर इसे ट्रैक पर चलाने का काम किया जा रहा था । जिस ट्रैक पर ट्रैक्टर था वही मालगाड़ी आ गई और इस वजह से दोनों की टक्कर हो गई। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
















