सब इंस्पेक्टर के 975 पदों के लिए मुख्य परीक्षा इसी महीने , ब्यापम जुटा तैयारी में

रायपुर , 09-05-2023 3:19:48 AM
Anil Tamboli
सब इंस्पेक्टर के 975 पदों के लिए मुख्य परीक्षा इसी महीने , ब्यापम जुटा तैयारी में
रायपुर 08 मई 2023 - छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा इस महीने के अंत तक परीक्षा आयोजित करने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है. एक-दो दिन में परीक्षा की तिथि घोषित कर दी जाएगी. सब इंस्पेक्टर के 975 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।

भाजपा सरकार के समय सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था. इसके बाद कांग्रेस की सरकार आने के बाद इसमें विवाद की स्थिति बनी थी. हालांकि सीएम भूपेश बघेल ने पदों की संख्या बढ़ाकर नए सिरे से प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे. कोरोना और अन्य कारणों से यह तारीख बढ़ती रही. इस बीच सब इंस्पेक्टर के अभ्यर्थी लगातार आंदोलन करते रहे. पिछले साल जून महीने में शारीरिक नापजोख और दस्तावेजों की जांच हुई थी. इसके बाद इस साल 29 जनवरी को प्रारंभिक लिखित परीक्षा हुई थी।

इस परीक्षा में 60 हजार लोग शामिल हुए थे. अब व्यापमं द्वारा मुख्य लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है, जिसकी तारीख आज-कल में तय कर दी जाएगी और इस महीने तक हर हाल में परीक्षा ले ली जाएगी. मुख्य लिखित परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद पुलिस मुख्यालय द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी. अंत में इंटरव्यू होना है. सीएम बघेल ने मिशन मोड पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं. इससे यह माना जा रहा है कि सबसे पहले सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया पूरी कर परिणाम घोषित किए जाएंगे. व्यापमं के अध्यक्ष डॉ. आलोक शुक्ला ने NPG को बताया कि परीक्षा की तैयारियां की जा रही हैं. जल्द ही तिथि घोषित की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH