छत्तीसगढ़ - ब्यापम ने दी अभ्यर्थियों को बड़ी सुविधा , अब बार बार नही करना होगा यह काम

रायपुर , 07-05-2023 9:26:34 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ब्यापम ने दी अभ्यर्थियों को बड़ी सुविधा , अब बार बार नही करना होगा यह काम
रायपुर 07 मई 2023 - आईडी पासवर्ड के तर्ज पर काम करने की व्यापमं द्वारा पहल की जा रही है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आगामी कई प्रकार के प्रवेश परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। आम तौर पर एक ही आवेदक कई परीक्षाओं के लिए आवेदन करते हैं। प्रत्येक आवेदन में अपनी व्यक्तिगत जानकारी बार बार भरना पड़ता है।अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए राज्य शासन के निर्देश पर व्यापमं ने आवेदकों के प्रोफाइल पंजीकरण की व्यवस्था अपने पोर्टल पर की है। एक बार व्यापमं के पोर्टल में प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन /पंजीयन करने के बाद परीक्षा विशेष के लिए आवेदन करने हेतु आवेदक को बार बार व्यक्तिगत जानकारी नहीं भरनी होगी। यह जानकारी आवेदन भरते समय उनके प्रोफाइल पंजीयन में स्वमेव आ जायेगी। इससे त्रुटि की संभावना कम होगी।

अभ्यर्थी बात का ध्यान रखें कि व्यापमं द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के आवेदन भरने के पूर्व व्यापमं के पोर्टल पर प्रोफाइल पंजीकरण करना अनिवार्य है। प्रोफाइल पंजीकरण सिर्फ एक बार करना होगा तथा उसी प्रोफाइल पर लॉग इन कर अभ्यर्थी व्यापमं द्वारा आयोजित परीक्षाओं का आवेदन भर सकेगा। व्यापमं ने अभ्यर्थियों को यह विशेष हिदायत दी है कि प्रोफाइल बनाते समय पूर्ण सावधानी बरतें क्योंकि प्रोफाइल का एक बार उपयोग करने के बाद इसमें सुधार सिर्फ व्यापमं में उपस्थित होने के बाद ही किया जा सकेगा जिसके लिए शुल्क भी देना होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने अभ्यर्थियों को व्यापमं का फॉर्म भरने की निशुल्क सुविधा दी है। 

व्यापम का वेबसाइट पोर्टल https://vyapam.cgstate.gov.in है।
छत्तीसगढ़ - ब्यापम ने दी अभ्यर्थियों को बड़ी सुविधा , अब बार बार नही करना होगा यह काम

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी

छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH